सोनम कपूर की शादी में करीना कपूर ने गिराई बिजलियां, सैफ अली खान के साथ यूं किया डांस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 जनवरी 2022। सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में काफी चर्चा में रही थी. इस बिग फैट वेडिंग में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे पहुंचे थे. करीना कपूर खान की खास दोस्त हैं, इसलिए हर फंक्शन में उन्हें अपने पति सैफ अली खान के साथ देखा गया था. सोनम की शादी का एक थ्रोबैक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें Kareena Kapoor को पति सैफ के साथ डांस करते हुए देखा जा रहा है. करीना के इस वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें करीना, करिश्मा और सैफ डांस करते नजर आ रहे हैं. तीनों को ही इस वीडियो में डांस फ्लोर पर झूमते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान Kareena Kapoor के हाथ में रेड वाइन का एक गिलास भी दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना ने बैकलेस ब्लाउज के साथ साड़ी पहनी है, जिसमें वे बहुत गॉर्जियस लग रही हैं. करीना कपूर के इस लुक पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

गौरतलब है कि Kareena Kapoor का कोई भी वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “ये अब तक की बेस्ट बॉलीवुड वेडिंग है”. तो वहीं एक अन्य  यूजर ने लिखा है, “वाह क्या मस्त पार्टी है”. बता दें, आने वाले समय में करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में जलवा दिखाएगा छत्तीसगढ़ का 'गोबर', जानें- क्यों है खास?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 जनवरी 2022। राजपथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी गोधन योजना पर केंद्रित है. ग्रामीण संसाधनों के उपयोग के पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से एक साथ अनेक वैश्विक चिंताओं के समाधानों के लिए यह झांकी विकल्प प्रस्तुत करती है. झांकी के […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट