गरीब बच्चों की मदद करेंगे सोनू सूद, दिलाएंगे मुफ्त शिक्षा, बच्चों को मुफ्त पढ़ाने वाली अपनी मां के नाम पर देंगे स्कॉलरशिप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

लॉकडाउन में मजबूर लोगों की परेशानियों को देखकर किया फैसला

पढ़ाई से लेकर रहने और खाने तक का खर्च उठाएंगे – सोनू सूद

सोनू की मां सरोज सूद पंजाब के मोगा में बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती थीं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को घर पहुंचाने वाले सोनू सूद अब गरीब बच्चों की मदद करेंगे। उन्होंने अपनी मां सरोज सूद के नाम पर एक स्कॉलरशिप शुरू की है, जो गरीब बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए दी जाएगी। इसके लिए सोनू ने बकायदा एक ईमेल एड्रेस भी शेयर किया है।

सोनू ने दिया एक नया नाराहिंदुस्तान बढ़ेगा तभी, जब पढ़ेंगे सभी!’

इस स्कॉलरशिप के बारे में बताते हुए सोनू ने एक नया नारा देते हुए कहा – ‘हिंदुस्तान बढ़ेगा तभी, जब पढ़ेंगे सभी!’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बच्चों को उनकी हायर एजूकेशन में मदद करूंगा। मुझे यकीन है कि पैसों की कमी किसी को भी अपने सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बननी चाहिए। जो भी बच्चे ऐसी स्कॉलरशिप चाहते हैं वे मुझे अगले 10 दिन में scholarships@sonusood.me पर मेल करें और मैं उनकी मदद के लिए तैयार रहूंगा।

किन लोगों को मिलेगी स्कॉलरशिप

सोनू कहते हैं, “ऐसे परिवारों से आने वाले स्टूडेंट्स, जिनकी सालाना इनकम दो लाख रुपए से कम है, वे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। शर्त सिर्फ एक ही है कि उनका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। उनके सभी खर्चे, जैसे कि कोर्स और होस्टल की फीस और खाने तक की जिम्मेदारी हम उठाएंगे।”

किन सब्जेक्ट में मिलेगी स्कॉलरशिप?

सोनू सूद की यह स्कॉलरशिप मेडिसिन, इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड ऑटो-मोशन साइबर सिक्युरिटीज, डाटा साइंस, फैशन और बिजनेस स्टडीज जैसे कोर्स के लिए मिलेगी।

कैसे आया ये आइडिया?

एक बातचीत में सोनू ने बताया- बीते कुछ महीनों के दौरान मैंने देखा कि तंगी में जिंदगी गुजार रहे लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ रहा है। कुछ के पास ऑनलाइन क्लासेस अटेंड करने के लिए फोन नहीं हैं। कुछ के पास फीस भरने के पैसे नहीं हैं। इसलिए मैंने अपनी मां प्रोफेसर सरोज सूद के नाम से स्कॉलरशिप शुरू करने के लिए देशभर की यूनिवर्सिटीज से टाईअप किया।

मुफ्त शिक्षा देती थीं उनकी मां सरोज

सोनू आगे कहते हैं- मां मोंगा (पंजाब) में मुफ्त शिक्षा दिया करती थीं। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं उनके काम को आगे लाकर जाऊं। मुझे लगा कि इसका सही समय यही (लॉकडाउन और कोरोना के बाद) है।”

कई यूनिवर्टीज से सोनू ने किया है समझौता

इस बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में मैंने देखा है कि कैसे गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई का खर्च देने में असमर्थ हैं। कुछ गरीब बच्चों के पास ऑनलाइन क्लासेज में शामिल होने के लिए फोन, टैबलेट या लैपटॉप तक नहीं हैं जबकि कुछ के पास फीस ही जमा करने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए मैंने देशभर की कुछ यूनिवर्टीज से समझौता किया है ताकि वह मेरी मां प्रफेसर सरोज सूद के नाम पर इन गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप दें। मैं पंजाब के मोंगा जिले में फ्री में पढ़ा करता था। मां ने कहा था कि इस काम को आगे ले जाना है और मुझे लगता है कि इसका यही सही समय है।’

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन को लिखा पत्र, कोविड हाॅस्पिटल और कोविड सेंटरों के संचालन के लिए मांगे 736.74 करोड़ रूपए

शेयर करेएम्स रायपुर में आईसीयू बेड्स की संख्या 54 से बढ़ाकर 200 करने की बतायी आवश्यकता कोरोना उपचार के लिए चिकित्सा सामाग्रियों के आपूर्ति शीघ्र करने का आग्रह केन्द्र सरकार से मिली तकनीकी सहायता एवं दिशा-निर्देश हेतु दिया धन्यवाद पंकज गुप्ता रायपुर, 12 सितम्बर 2020 (छत्तीसगढ़ रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप