झगड़े में युवक की मौत से जयपुर में तनाव, शास्त्री नगर थाने में पत्थरबाजी, विधायक और आईपीएस के बीच तकरार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 17 अगस्त 2024। शास्त्री नगर इलाके में दिनेश स्वामी नामक युवक की मौत के बाद जयपुर में तनाव की स्थिति बन गई है। एक तरफ समाज के लोग शास्त्री नगर थाने पर ही धरना देने बैठ गए। तो वहीं दूसरी ओर थाने के बाहर लोगों ने धरना दे रहे समाज के लोगों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने थाने के बाहर बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार झगड़े में युवक की मौत के बाद समाज के लोग थाने पर धरना दे रहे थे। इस बीच विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बाल मुकुंद आचार्य थाने पहुंचकर समझाइश कर रहे थे। तभी थाने के बाहर धरना दे रहे लोगों पर सामने के मकान से पथराव हुआ, जिसके जवाब में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी पथराव किया।

इस पर पुलिस ने थाने के बाहर बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और आईपीएस राशि डोगरा के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर थाने से लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया।

एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की मांग
विधायक और उनके सहयोगियों ने पुलिस पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया। कहा गया कि आईपीएस राशि डोगरा  बल प्रयोग करने की कोशिश कर रही हैं। सरकार और पीड़ित पक्ष के बीच सहमति बनाने का प्रयास जारी है। पीड़ित पक्ष एक करोड़ रुपये एक सरकारी नौकरी और एक डेयरी की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हड़ताल में भी सिम्स में बनी रही व्यवस्था

शेयर करेओपीडी आईपीडी सभी मरीजों की हुई देखभाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 18 अगस्त 2024। कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रा के साथ हुई घटना के  विरोध में आज सिम्स हॉस्पिटल में कार्यरत पीजी रेसिडेंस डॉक्टर्स और जूनियर डॉक्टर्स के स्ट्राइक में जाने के कारण सभी विभागाध्यक्ष […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला