राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब किसानों को न्याय दिलाना है – शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब लूट कर पनामा भरने वाले को सत्ता से बाहर करना है

 राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब भ्रष्टाचार को खत्म करना है 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/24 अगस्त 2020। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के कांग्रेस नेतृत्व को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब किसानों का ऋण माफ, राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब बिजली बिल हाफ, राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब केन्द्र सरकार का दबाव होने के के बावजूद किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500रू. दिलाना है, राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब आदिवासियों की जमीन वापसी, राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब वनवासियों को जमीन का पट्टा, राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब तेंदूपत्ता 4000 रू. प्रति मानक बोरा है। राहुल गांधी का मतलब अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाना है।  राहुल गांधी पर भरोसा मतलब 36,000 करोड़ के नान घोटालेबाजों को सत्ता से बाहर करना है, लूटकर पनामा भरने वाले सत्ता से बाहर करना है, दामाद से डीकेएस अस्पताल में घोटाला कराने वाले सत्ता से बाहर करना है, हेलीकॉप्टर में दलाली खाने वाले सत्ता से बाहर करना है, 15 साल लूटने वाले को 15 सीटों पर सिमटना है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह लिस्ट बहुत लंबी है, कुछ तो यहां दिए गए हैं। यदि और ज्यादा जानने चाहें तो रमन सिंह जी हमें कृपया सूचित करें, हम आपको एक और लिस्ट उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई..

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 25 अगस्त 2020। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप