मोदी की सभा में जनता को जाने से रोक रहे हैं भूपेश: अरुण साव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बस्तर बंद का आयोजन लोकतंत्र की हत्या और सत्ता का खुला दुरुपयोग

हर बाधा को पार कर भाजपा मय होगा बस्तर

परिवर्तन यात्रा की अपार सफलता से बौखलाई कांग्रेस

कांग्रेस का एटीएम उखड़ने वाला है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 अक्टूबर 2023। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर दौरे पर कांग्रेस के बस्तर बंद के आव्हान को ओछी राजनीति और सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री की सभा में जाने से रोक रहे हैं। यह लोकतंत्र पर कांग्रेस की तानाशाही है, जिसे बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हर बाधा को पार कर बस्तर भाजपामय होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि परिवर्तन यात्रा को पूरे प्रदेश में मिले अपार जनसमर्थन से कांग्रेस की नींद उड़ गई है। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी- नेहरू परिवार के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। इनकी जुबान और हरकतों से बदहवासी बरस रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेसिरपैर की बातें कर रहे हैं तो उनके कठपुतली प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने मुख्यमंत्री द्वारा नगरनार पर दिए गए वक्तव्य के जवाब में कहा कि शराब की दुकानें ढंग से न चला पाने वाले मुख्यमंत्री संयंत्र क्या चलाएंगे। जैसे शराब में दो हजार करोड़ का घोटाला किया गया है, वैसी ही मंशा नगरनार के बारे में थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सड़कों पर गड्ढे तक न भर पाने वाले मुख्यमंत्री नगरनार संयंत्र चलाने का दावा करने चले हैं। जिस तरह की भर्राशाही भूपेश बघेल सरकार ने घोटालेबाजी के लिए की है वैसा केंद्र सरकार नहीं कर सकती। नियम शर्तों के मुताबिक जो हो सकता है, वही होगा। भूपेश बघेल अगर चाहते हैं कि उन्हें घोटाले करने के लिए कोई केंद्रीय संस्थान सौंप दिया जाए तो यह संभव नहीं है। खुद की कुर्सी का ठिकाना नहीं। सरकार जाने वाली है और वे अब भी भ्रम पैदा कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता का धन उलीच कर राहुल, प्रियंका और खड़गे को राजनीतिक बातें करने मंच उपलब्ध कराया और ये छत्तीसगढ़ की जनता को झूठ परोसकर चले जाते हैं। छत्तीसगढ़ में किसे नहीं मालूम कि मोदी जी ने गरीबों को पक्के मकान दिए। भूपेश बघेल ने गरीबों को उनके हक से वंचित किया। मोदी जी ने गरीबों के 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना छत्तीसगढ़ से ही आरम्भ की। भूपेश बघेल ने गरीबों को इलाज से वंचित करके रखा था। आज भी इलाज का पैसा मोदी सरकार दे रही है। किसान के पूरे धान की खरीदी का पैसा मोदी सरकार देती है। हर घर नल का जल पहुंचाने मोदी सरकार ने पैसा दिया। उसमें भी धांधली कर दी। तब भी राहुल झूठ बोल जाते हैं कि इलाज कांग्रेस सरकार करा रही है। मकान भूपेश दे रहे हैं। इससे बड़ा सफेद झूठ और क्या हो सकता है। राहुल गांधी सुन लें कि कांग्रेस का एटीएम उखड़ने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देवरिया 02 अक्टूबर 2023। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही