आप’ ने झोंकी ताकत, केजरीवाल और मान बिलासपुर में कर रहे है रोड शो, केजरीवाल बोले- हमारा काम बोलता है, एक मौका हमे दीजिए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 04 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए है, ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राष्ट्रीय पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के दौरों का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज बिलासपुर में रोड शो कर रहे है।

रोड शो के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने अरविन्द केजरी को मिले ईडी के समन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आप एक केजरीवाल को तो रोक लोगे, लेकिन आम आदमी पार्टी ने 10 साल में हजारों ईमानदार केजरीवाल बना दिया है, उसे कैसे रोकेंगे. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- ’10 सालों में 2 राज्यों में हमारी पार्टी की सरकार है, ऐसा नहीं कि आम आदमी पार्टी, केजरीवाल, भगवंत मान से प्यार है, हमारा काम बोलता है. एक मौका हमे दीजिए, हम स्कूल बना देंगे’।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 2 दिवसीय छत्तीसगढ के दौरे पर हैं. पहले दिन शुक्रवार को अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल रोड शो किया, इसके बाद आज बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा में रोड शो कर कवर्धा के लिए निकल जाएंगे. रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे. आप पिछले तीन साल से छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की जोरशोर से तैयारी कर रही थी और अब चुनाव में आप ने सभी विधानसभा में प्रत्याशियों को उतारा है।

Leave a Reply

Next Post

"सुबह की सैर अपनो की खैर" अब रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र 48 में होगी !

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ मो. साजिद खान एमसीबी (सरगुजा) छत्तीसगढ़ —  विधायक डा. विनय जायसवाल की विधायकी कार्यक्षमता से विधानसभा क्षेत्र की जनता बेहतर परिचित है कि कैसे विभिन्न मंचों पर पूर्व विधायक से कई मुद्दों व घोटालों पर गड्ढा खोदते हुए आपकी उनसे तानातनी चलती रही। विधायक कैसे स्कूटी से […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज