‘पांच मिनट के लिए लगा हम मर गए’, तिरुपति भगदड़ में बाल-बाल बची महिला श्रद्धालु की आपबीती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुपति 09 जनवरी 2025। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला हिल्स पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार शाम को वैकुंठ एकादशी उत्सव शुरू होने से दो दिन पहले मची भगदड़ में बचे श्रद्धालु दशहत में है। एक महिला श्रद्धालु ने भगदड़ की आपबीती बयां करते हुए कहा कि पांच मिनट के लिए तो हमें यह लगा कि हम मर चुके हैं। पिछले 25 साल से मंदिर आ रही हूं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। मंदिर में हुई भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 40 घायल हो गए। वहीं घटना को लेकर कांग्रेस, सीपीआईएम, वाईएसआरसीपी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भगदड़ के लिए मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (टीटीडी) को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही दर्शन के लिए भक्तों को घंटों इंतजार कराने और अचानक गेट खोलने का भी मुद्दा उठाया।  

लोग पीछे से भाग रहे थे, बेकाबू हो गए, कोई कुछ सुन नहीं रहा था: लक्ष्मी
मंदिर में दर्शन करने आईं लक्ष्मी भी भगदड़ का शिकार हुईं। उन्होंने कहा कि पांच मिनट के लिए हमें लगा कि हम सभी मर चुके हैं। मैं पिछले 25 सालों से मंदिर आ रही हूं और ऐसा कभी नहीं हुआ।छह लड़कों ने उसे एक तरफ खींचा और पीने के लिए थोड़ा पानी दिया। लक्ष्मी ने बताया कि अचानक लोग आगे बढ़े और जहां वह खड़ी थी वहां 10 लोग गिर गए। लक्ष्मी ने कहा कि मैं चिल्ला रही थी कि मैं गिर रही हूं, लेकिन लोग पीछे से भागकर आ रहे थे। लोग बेकाबू हो चुके थे। वे भक्तों के ऊपर से गुजर रहे थे। मैं काफी देर तक सांस भी नहीं ले पा रही थी। कोई कुछ सुन ही नहीं रहा था। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने भक्तों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने दिया होता, तो ऐसा नहीं होता। 

देर से खोला गया मंदिर का गेट
एक दूसरी भक्त ने कहा कि वह सुबह सुबह 11 बजे मंदिर आई थी। शाम 7 बजे गेट खोला गया था। एक व्यक्ति ने भक्तों से कहा कि वे जल्दबाजी न करें और लाइन में न जाएं, लेकिन कौन सुनेगा? पुलिस बाहर थी, अंदर नहीं। एक और श्रद्धालु ने कहा कि पुलिस को 5,000 भक्तों के आने की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने अचानक गेट खोल दिया। जिससे भगदड़ मच गई।

राजनीतिक दलों ने जताई संवेदना, सरकार को घेरा
मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से घायलों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था कराने के लिए कहा। उन्होंने घटनास्थल पर व्यवस्था बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने मंदिर प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (टीटीडी) को भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया और घटना की तत्काल जांच की मांग की। उन्होंने सरकार से शोक संतप्त परिवार के सदस्यों की मदद करने की मांग की। वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कोलानुकोंडा शिवाजी ने टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू के तत्काल इस्तीफे और मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और प्रभावित परिवारों के एक-एक सदस्य को टीटीडी में नौकरी देने की मांग की। 

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की तैयारियां जोरों- शोरों से हुई शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 09 जनवरी 2025। अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। यह समारोह 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप