आतंकी हमले में घायल पूजा का अम्बेडकर अस्पताल में चल रहा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिये निर्देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर/जगदलपुर 26 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी शहर निवासी अरविंद अग्रवाल की धर्मपत्नी पूजा अग्रवाल घायल हो गई थीं। जान बचाने के प्रयास में उन्हें कंधे पर चोट लगी थी। आज जब उनका परिवार रायपुर पहुंचा, तो स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनका कुशलक्षेम पूछा और परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निर्देश पर पूजा अग्रवाल का तत्काल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में परीक्षण कराया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणय श्रीवास्तव ने उनकी विस्तृत जांच की। डॉ. प्रणय ने बताया कि अग्रवाल के दाहिने कंधे में हल्का फ्रैक्चर पाया गया है। अम्बेडकर अस्पताल पहुँचते ही उनके दाहिने कंधे और रीढ़ का एक्स-रे किया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोलीबारी के दौरान जान बचाने के लिए जमीन पर लेटने के कारण उन्हें चोट लगी होगी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी दी कि मरीज को सभी आवश्यक दवाइयाँ दी गई हैं और उन्हें फॉलोअप के लिये परामर्श दिया गया है। आतंकी हमले के भयावह अनुभव के चलते पूरा परिवार मानसिक रूप से भी व्यथित था, इसलिए चिकित्सकों द्वारा उनकी काउंसलिंग भी की गई और उन्हें ढाढ़स बंधाया गया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पूजा अग्रवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों को पूजा अग्रवाल के उपचार में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पूजा अग्रवाल एवं उनके परिवार को यदि आगे भी किसी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता हो, तो राज्य सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Next Post

नूंह में भीषण हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नूंह 26 अप्रैल 2025। नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज