बाइक और ट्रक में भिड़ंत, सीएएफ जवान की हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोंडागांव 07 नवंबर 2025। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, वही मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के ग्राम गुलबापारा के पास एक बाइक व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शंकरलाल नाग पुलिस विभाग में सीएएफ का जवान था। जवान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर आ पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएएफ जवान शंकरलाल नाग थाना उरांदाबेड़ा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। वह अपने बड़े भाई के साथ अपने किसी रिश्तेदार के घर शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक में सवार होकर ग्राम कोहकामेटा आए हुए थे। शोक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम अपने बड़े भाई को बाइक पर बैठाकर रात को वापस अपने घर फरसगांव की ओर जा रहा था कि ग्राम गुलबापारा के पास सामने से आ रही लकड़ी गोले ले भरी ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठा उसका बड़ा भाई सुरक्षित है, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

'वंदेमातरम 150': सोशल मीडिया पर हर भाषा में चलेगा ये अभियान, 1936 में हॉकी टीम ने गाया था सामूहिक वंदे मातरम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 07 नवंबर 2025। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित उत्सव को संबोधित किया। शाह ने कहा ‘VandeMataram150’ नाम से सोशल मीडिया पर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव