ज्ञानवापी मामले को ‘औरंगजेब’ से जोड़ने पर भड़के ओवैसी, कहा- शिवलिंग नहीं, फव्वारा मिला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 मई 2022। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर सियासत गरमा गई है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी क्रम में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज सिलसिलेवार दो ट्वीट किए और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। इस मामले को पूर्व मुगल शासक औरंगजेब से जोड़े जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। ओवैसी ने ट्वीट कर कटाक्ष करते हुए लिखा कि अगर इतिहास की बात करनी है तो बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के असली मुद्दे को भटकाने के लिए हर बात में औरंगजेब को घसीटा जा रहा है। अभी बढ़ी बेरोजगारी और महंगाई के जिम्मेदार भी प्रधानमंत्री मोदी नहीं बल्कि उस समय के मुगल शासक औरंगजेब ही हैं। दरअसल, काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत परिवार के मुखिया डॉ. कुलपति तिवारी के ने ज्ञानवापी मंदिर को तोड़ने के लिए पूर्व मुगल शासक औरंगजेब को जिम्मेदार ठहराया है। तिवारी के मुताबिक, 1669 में औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ मंदिर का एक हिस्सा तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई थी। इसके पहले 14वीं सदी में जौनपुर के शर्की सुल्तान ने मंदिर को ध्वस्त कर मस्जिद का निर्माण कराया था।

शिव लिंग नहीं, फव्वारा था: ओवैसी
वहीं ज्ञानवापी मामले पर ही ओवैसी ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा कि मस्जिद कमिटी के अनुसार वो शिव लिंग नहीं, बल्कि फव्वारा था। अगर शिव लिंग मिला था तो कोर्ट के कमिश्नर को ये बात बतानी चाहिए थी। इसके अलावा ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह ज्ञानवापी मस्जिद थी, और कयामत तक रहेगी इंशाअल्लाह। औवैसी ने कहा कि यह 1991 के पार्लियामेंट एक्ट का उल्लंघन है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाला है। इससे पहले सोमवार को जिला अदालत ने सील करने का आदेश दे दिया। यह देश के मुसलमानों के साथ धोखा है। ओवैसी ने कहा कि जब यह देश संविधान से चल रहा है तो सत्ता पक्ष के साथ साथ कई संगठन मनमर्जी क्यों कर रहे हैं। 1991 में जब साफ हो गया था कि अब जो भी धार्मिक संरचनाएं हैं और वो यथास्थिति में रहेंगी तो आखिर उस एक्ट की धज्जियां क्यों उड़ायी जा रही हैं। 

ज्ञानवापी सर्वे को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में अदालत के आदेश पर हुए सर्वे का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सर्वे के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट आज इस पर सुनवाई कर सकता है। वहीं एलआईसी के शेयर आज सूचीबद्ध होंगे। इसे लेकर निवेशकों के बीच अच्छा माहौल नहीं है। साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों को एक विशेष मौका दिया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में अनाज व्यापारी पर हमला, बदमाशों ने 50 लाख रुपये नकदी लूटे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 17 मई 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक अनाज व्यापारी पर कथित तौर पर हमला कर 50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर