‘कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान सूरत में विकास की नई इबारत लिखी। उन्होंने सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जहां सूरत के भविष्य के लिए जल प्रबंधन की योजनाओं पर जोर दिया, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पर भी जोरदार प्रहार किया।

प्रकृति और प्रगति का मंत्र: ‘इकोनॉमी भी और इकोलॉजी भी’
पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत ‘प्रकृति के साथ प्रगति’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है, जिसमें अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों का संतुलन है। उन्होंने सूरत की ‘सर्कुलर वाटर इकोनॉमी’ की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दशकों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘तापी बैराज प्रोजेक्ट’ को मंजूरी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से सूरत के विकास को नई गति मिलेगी।

वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत होता भारत
दुनिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व इस समय अभूतपूर्व चुनौतियों और आपदाओं के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने COVID-19, वैश्विक युद्धों और ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे पूरी दुनिया में पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है और गैस सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। पीएम ने गर्व के साथ कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के साझा प्रयास से देश इन सभी संकटों का मजबूती से सामना कर रहा है।

कांग्रेस पर हमला: ‘अराजकता की राजनीति को जनता ने नकारा’
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर ‘निराशावादी’ होने और भारत को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों से कांग्रेस देश में अराजकता और अनिश्चितता फैलाकर अवसर तलाश रही है, लेकिन जनता ने उसे बार-बार मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Leave a Reply

Next Post

जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जयपुर 08 जून 2026। राजधानी जयपुर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हो रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जयपुर समेत कई जिलों से फोर्स मंगवाई गई है। बता दें कि कृष्णा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क सीमा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण