भारत जोड़ो यात्रा पहुंची दिल्ली, निजामुद्दीन दरगाह में राहुल गांधी ने चढ़ाई चादर, कमल हासन भी होंगे यात्रा में शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गई है। इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। यात्रा फिलहाल निजामुद्दीन दरगाह पहुंच गई है। इस यात्रा में राहुल के साथ मशहूर फिल्म अभिनेता कमल हासन भी जुड़ेंगे। यात्रा कुछ ही देर में राष्ट्रीय स्मृति स्थल भी पहुंचेगी। राहुल गांधी की यह यात्रा निजामुद्दीन दरगाह के बाद 4:30 बजे लालकिला पहुंचेगी। राहुल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। शाम 5 से 6 के बीच राहुल गांधी राजघाट, वीर भूमि और शक्तिस्थल तक पहुंचेंगे।  

कांग्रेस के दिल्ली इकाई प्रमुख अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया है।

कई नेता हुए शामिल

इस यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करना चाहिए। भारत की इस आवाज को लेकर हम राजा के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए हमारे साथ दें। 

दिल्ली में कहां तक जाएगी यात्रा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले इन मार्गों से बचें

दिल्ली पुलिस और कांग्रेस की खींचतान के चलते शनिवार सुबह से ही आधी दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बदरपुर से लाल किले तक लोगों को विभिन्न सड़कों पर यातायात जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Next Post

अनुपम खेर ने अनिल कपूर को दीं बर्थडे की शुभकामनाएं, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 दिसंबर 2022। बॉलीवुड के एवर यंग मैन अनिल कपूर शनिवार को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई खास अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके इंडस्ट्री के सुपरस्टार अनुपम खेर […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया