सीबीआई की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 मार्च 2025। भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के  निवास एवं कार्यालय में की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सीबीआई भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की भांति काम कर रही है।

भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सीबीआई की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव सहित अन्य कांग्रेस नेताओंं के निवास एवं कार्यालय में की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही करना जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

आज रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला फूंका गया।

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई की कार्यवाही भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश

शेयर करेप्रधानमंत्री मोदी के दौरे के पहले सीबीआई उनके भाषणों के जुमले की स्क्रिप्ट लिखने आई भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महादेव एप बंद क्यों नहीं कर रही ? महादेव सट्टा एप पर सीबीआई की कार्यवाही पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च