महेश भट्ट करेंगे अनोखे टॉक शो “हम तुम्हें मरने न देंगे” की मेजबानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर आधारित है “हम तुम्हें मरने न देंगे”  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई 17 अगस्त 2024। भारत के ७८ वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ़िल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने एक अनोखे शो की घोषणा की है जिसका नाम है “हम तुम्हें मरने न देंगे”। महेश भट्ट और ड्रामा टॉकीज प्रस्तुत यह शो भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन की ऐसे पहलुओं और घटनाओ से जोड़ता हैं जिसके बारे अब तक कही लिखा और बताया नहीं गया है। १५ अगस्त के अवसर पर निर्देशक महेश भट्ट ने इस शो की आधिकारिक घोषणा की हैं यह एक अनस्क्रिप्टेड टॉक शो होगा जिसमें महेश भट्ट स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ मुलाकात करेंगे और बातचीत करेंगे ताकि इतिहास के पन्नों से छिपी यादों और अनकही कहानियों को उजागर किया जा सके। भगत सिंह, मंगल पांडेय, बाल गंगाधर तिलक,  महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर कई और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों  के जीवन से जुड़ी अनकही कहानियां, उनके व्यक्तित्व के अनछुए पहलू को पहली बार  हम तुम्हें मरने नहीं देंगे के माध्यम से दर्शकों तक पहुँचाया जायेगा ।  मंगल पांडेय का व्यक्तित्व कैसा था बाल गंगाधर तिलक के देश प्रेम के विचार क्या था । महात्मा गांधी भारत की कैसी तस्वीर देखते थे और भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों के पीछे उनका एक अलग ही कोमल व्यक्ति था यह सब दर्शक एक बहुत ही दिलचस्प टॉक शो के ज़रिए जान पायेंगे ।इस शो की मेजबानी दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट करेंगे, जबकि इसका निर्देशन सुरिता दास करेंगी। 

महेश भट्ट का कहना है कि “हम तुम्हे मरने न देंगे” एक ऐसा शो है जिसे देखकर आप को अंदाजा होगा कि हम जिन कुओं से पानी पी रहे हैं, वह हमारे पुरखों ने, हमारे शहीदों ने खोदे थे। देश जो अपने अतीत से कट जाता है दिशाहीन हो जाता है। इस शो की मेकिंग के दौरान हमारा यह प्रयास रहेगा कि हम शहीदों के परिवार वालों से मिलें, उनकी दिल की धड़कन सुनकर आप तक वो बातें लाएं जो इतिहास के पन्नो में कैद नहीं हैं ताकि आज की युवा पीढ़ी जो मनोरंजन में अधिक विश्वास रखती है, उन्हें उन शहीदों के बारे में पता चले जिन्होंने अपनी जानें देकर इस मुल्क को आज़ाद किया।मुझे यकीन है कि आप सब इस शो से जुड़ेंगे। ड्रामा टॉकीज के बैनर तले बन रहे शो “हम तुम्हें मरने न देंगे” की डायरेक्टर सुरीता दास का कहना है कि हर एपिसोड में, दर्शक दिल को छू लेने वाली बातचीत देखेंगे, जहां उन शहीदों के परिवार के लोग इन असाधारण हस्तियों के साथ अपनी निजी यादें, किस्से और यादगार पल साझा करेंगे। यह बातचीत उन हस्तियों के मानवीय पहलुओं की एक अनूठी और भावनात्मक झलक प्रस्तुत  करेगी, शहीदों और देश का निर्माण करने वाले नायकों  के सपनों, संघर्षों  को  आज के युवाओं के सामने प्रस्तुत करेगी , जिन्होंने उन्हें देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने के लिए प्रेरित किया।

उन शहीदों की यादों को ताज़ा करते हुए यह शो आज के समाज पर उन रियल हीरोज़ के प्रभाव की भी बात करेगा । क्रांतिकारियों और देश का निर्माण करने वालों  की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है और आधुनिक भारत के दिलों में गर्व और देशभक्ति की भावना पैदा करती है। यह टॉक शो न केवल अतीत के नायकों लिए एक श्रद्धांजलि है, बल्कि इन नायकों की भावना का एक जीता जागता सबूत है।  “हम तुम्हें मरने न देंगे” जल्द ही पॉपुलर ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया गौ सत्याग्रह

शेयर करेपीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बिलासपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में शामिल हुये आवारा मवेशियों को सरकारी कार्यालयों में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 17 अगस्त 2024। कांग्रेस ने प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या की तरफ राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने गौ […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत