दिवाली पार्टी में सलमान-कैटरीना सहित नजर आए ये सितारे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 नवंबर 2023।  बॉलीवुड में इन दिनों प्री-दिवाली सेलिब्रेशन जारी है। आए दिन कोई न कोई पार्टी दे रहा है। फिल्म इंडस्ट्री दिवाली की रौनक से रोशन है। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। अब मंगलवार (7 नवंबर) रात निर्माता रमेश तौरानी ने भी ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की।इस पार्टी को तमाम स्टार्स ने एंजॉय किया। कई सेलिब्रिटीज ने लोगों का ध्यान खींचा। सितारे सज-धजकर पहुंचे।

पार्टी के लिए उन्होंने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया और कई हसीनाओं की खूबसूरती ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया।पार्टी में सलमान खान व कैटरीना कैफ सहित कई सितारे पहुंचे थे। इस दौरान सलमान येलो कलर की शर्ट के साथ बेज कलर की पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। कैटरीना ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। कैटरीना ने मिनी माथुर के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।

इस अवसर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, पूजा हेगड़े, हुमा कुरैशी, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, रितेश देशमुख व उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, सोनू सूद, संजय कपूर पत्नी महीप कपूर, अनिल कपूर, नुसरत भरुचा, अलाया एफ, श्रिया सरन, यूलिया वंतूर, रुपाली गांगुली, गोविंदा विद फैमिली, आयुष्मान खुराना, मनीष पॉल, तुषार कपूर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, विद्या बालन व उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित कई सितारे नजर आए।

Leave a Reply

Next Post

हमारी गारंटी सामर्थ्य बढ़ाने की, देश को आगे ले जाने की : मध्य प्रदेश के दामोह में पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 08 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है. चुनाव नजदीक आते ही सभी दल एक्टिव मोड में है. चुनावी प्रचार के लिए पीएम मोदी आज दमोह पहुंचे. दमोह से राज्य की जनता को संबोधित करते […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज