चंद्रयान के साथ-साथ तेजस का भी कमाल, 20 हजार फुट की ऊंचाई से दागा ‘अस्त्र’…मिसाइल का सफल परीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 अगस्त 2023। भारत में 23 अगस्त 2023 की तारीख इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। पूरी दुनिया 23 अगस्त की तारीख को याद रखेगी। 23 अगस्त को जहां चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग हुई वहीं सेना ने लड़ाकू विमान तेजस से मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया। भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने बुधवार को गोवा के तट पर हवा से हवा में मार करने वाली दिखाई नहीं पड़ने वाले लक्ष्य को भेदने की क्षमता वाली (BVR) मिसाइल ‘अस्त्र’ का परीक्षण किया, जो सफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 20,000 फुट की ऊंचाई पर विमान से मिसाइल प्रक्षेपण किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस LSP-7 ने 23 अगस्त को गोवा के तट पर हवा से हवा में मार करने वाली बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल ‘अस्त्र’ का परीक्षण किया।” मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरे हो गए हैं। प्रक्षेपण की निगरानी वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के परीक्षण निदेशक और वैज्ञानिकों और सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन (CEMILAC) और एयरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस महानिदेशालय (DG-AQA) के अधिकारियों ने की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस-LCA से मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए ADA, DRDO, CEMILAC, DG-AQA को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण से तेजस की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आयातित हथियारों पर निर्भरता कम होगी।

Leave a Reply

Next Post

एमडीओ मोड के तहत कोयला उत्पादन करने वाली एसईसीएल की पहली ओपनकास्ट खदान बनेगी पेलमा

शेयर करेएसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र में अवस्थित है खदान, एमडीओ के तहत खदान संचालन के लिए अदानी समूह की कंपनी पेलमा कोलियरीज के साथ हुआ समझौता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर/ रायगढ़ 24 अगस्त 2023। एसईसीएल की पेलमा खदान एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) मोड के तहत कोयला उत्पादन करने वाली छत्तीसगढ़ की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान