तेलंगाना के सीएम बने रेवंत रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, सोनिया-राहुल गांधी मंच पर मौजूद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। तेलंगाना की राज्यपाल टी सौंदरराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हैदराबाद के LB स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी शिवकुमार समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। रेवंत रेड्डी के अलावा कांग्रेस नेता भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। 

रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह
तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें उत्तम कुमार रेड्डी, सी दामोदर राजनरसिम्हा शामिल रहे। इसके अलावा कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और डी. श्रीधर बाबू ने तेलंगाना मंत्री के रूप में शपथ ली। पहले के अपडेट के मुताबिक, राज्य की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रवि गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और बुधवार को समारोह स्थल का निरीक्षण भी किया।कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और खड़गे की भी शामिल होने की उम्मीद है। रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को खुला निमंत्रण दिया और कहा कि ‘जनता की सरकार’ आज कार्यभार संभालेगी, जो लोकतांत्रिक तथा पारदर्शी शासन को महत्व देगी।

Leave a Reply

Next Post

"आंकड़े आपको बताएंगे..." राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बल्लेबाजों के प्लान का किया खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। भारतीय क्रिकेट टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत तो तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. जहां अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए यह टी20 […]

You May Like

'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा....|....भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस....|....श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर....|....परेश रावल ने बदली फिजियोथेरेपी की तस्वीर....|....ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा