पूरे एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर 30 से अधिक जगहों पर 16,000 से अधिक लोगों ने किया प्रत्यक्ष योगाभ्यास

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 22 जून 2025। 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर सहित कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों एवं परियोजनाओं में सामूहिक योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 30 से अधिक जगहों पर 16,000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, शांति एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत प्रतिभागियों एसईसीएल मुख्यालय के वसंत विहार ग्राउंड में आयोजित “योग संगम” कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, वहीं कंपनी के संचालन क्षेत्रों में फैले खदानों एवं परियोजनाओं में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुल मिलाकर 16,000 से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष योगाभ्यास भाग लिया।

कार्यक्रम स्थलों पर विशाखापट्टनम में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया गया।

मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अगुवाई एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने की। उनके साथ एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन ने भी योग सत्र में भाग लिया।

वहीं संचालन क्षेत्रों में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार द्वारा हसदेव क्षेत्र, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास द्वारा गेवरा क्षेत्र, निदेशक वित्त डी सुनील कुमार द्वारा रायगढ़ क्षेत्र एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन द्वारा चिरिमिरी क्षेत्र में योग सत्रों का नेतृत्व किया गया।

योग सत्र के उपरांत सभी कार्यक्रम स्थलों पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस आयोजन की सफलता के पीछे बीते सप्ताह आयोजित “योग से योग्य” 7 दिवसीय बूटकैम्प की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके अंतर्गत सभी क्षेत्रों में जागरूकता रैलियाँ, योग चैलेंज, कार्यस्थल पर योग, महिला योग सत्र, स्कूलों में योग जैसे विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम चलाए गए थे।

Leave a Reply

Next Post

तेल-शराब नहीं, ये है कैंसर की असली जड़, 99% लोग कर रहे अनजाने में बड़ी गलती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 22 जून 2025। कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो तेजी से बढ़ती है और जानलेवा हो सकती है। इसके कई प्रकार होते हैं और इसके पीछे कई कारण होते हैं। खासकर हमारी जीवनशैली से जुड़े कई कारक कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। जैसे कि […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी