‘NDA- नो डेटा अवेलेबल’, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर इस अंदाज में साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 जुलाई 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार पर निशाना साधा. इशारों में उन्होंने केंद्र सरकार को कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत, किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौत, कोरोना काल के दौरान प्रवासियों की मौत, मॉब लिंचिंग और पत्रकारों की गिरफ्तारी का जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने कहा कि सरकार के पास कोई आंकड़े नहीं हैं, फिर वो ये चाहती है कि जनता विश्वास करे की ऐसी घटनाएं हुई ही नहीं हैं। अंत में उन्होंने लिखा “सब गायब सी” मतलब सारा कुछ गायब है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को छूट नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के पास 8400 करोड़ रुपये का हवाई जहाज खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन रेल किराए में बुजुर्गों को रियायत देने के लिए 1500 करोड़ रुपये नहीं हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विज्ञापनों का ख़र्च: 911 करोड़ रुपये, नया हवाई जहाज़: 8,400 करोड़ रुपये, पूंजीपति मित्रों के टैक्स में छूट: 1,45,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष, लेकिन सरकार के पास बुज़ुर्गों को रेल टिकट में छूट देने के लिए 1500 करोड़ रुपये नहीं हैं.” राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘मित्रों के लिए तारे तक तोड़ कर लाएंगे, मगर जनता को कौड़ी-कौड़ी के लिए तरसाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात की हुमैरा गरासिया ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, लंदन में बनीं सबसे कम उम्र की स्पीकर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सूरत 23 जुलाई 2022। एक ओर जहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय मूल के ऋषि सुनक का नाम लगातार चर्चाओं में है, वहीं दूसरी ओर भारतीय मूल की हुमैरा गरासिया अंग्रेजों के देश में इतिहास रच दिया है। 25 साल की गरासिया ने लंदन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप