जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, भोले की भक्ति में दिखे लीन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 मई 2023। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार रविवार सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बदरी विशाल के द्वार पर मत्था टेकने के साथ ही उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।

अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। इसके बाद अक्षय कुमार यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हैं। इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। 

वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल में हाथ आजमाया। एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम के तहत हुए मैत्री मैच में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर वॉलीबॉल खेला। मैच में आईपीएस अधिकारी और पुलिस के खिलाड़ी भी शामिल रहे। इस दौरान एक मैच अक्षय कुमार की टीम ने तो दूसरा मैच एडीजी अमित सिन्हा की टीम ने जीता। 

Leave a Reply

Next Post

अवैध संबंधों के लिए बेटे का कत्ल: मां ने गला घोंटा, तार से बांधकर कुएं में फेंका; चाचा संग देखा था बिस्तर पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर-चांपा 28 मई 2023। जांजगीर-चांपा में अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए एक मां ने ही अपने बेटे की जान ले ली। पहले तो बेटे को गला दबाकर मार डाला। फिर तार से हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद बेटे की गुमशुदगी भी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ