फ़िल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” के गीत “ठगी रे” के बेहतरीन रेस्पॉन्स के बाद दूसरा गाना “नांव चली रे” भी हुआ रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुंबई 03 अक्टूबर 2023। महिला सशक्तिकरण के सन्देश को मजबूती से पेश करने वाली और पुरुष समाज से विद्रोह करने का हौसला रखने वाली प्यारी की सच्ची कहानी पर आधारित अभिनेत्री डॉली तोमर की अपकमिंग फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” के टीज़र ने जहां सिनेप्रेमियों के बीच एक उत्सुकता जगा दी है। वहीं इसके गीतों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। जब इस फ़िल्म का पहला रोमांटिक गीत “ठगी रे ठगी” रिलीज़ हुआ तो श्रोताओं व दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया। शाहिद माल्या और सुप्रिया पाठक की मधुर आवाज़ों ने रजनीश दुबे और डॉली तोमर पर फिल्माए गए गाने को एक क्लासिक टच दे दिया। और अब इस फ़िल्म का सेकन्ड सॉन्ग “नांव चली रे” जारी कर दिया गया है। कविता सेठ की अद्भुत गायकी ने इस सिचुएशनल सॉन्ग को भी एक कलात्मक रूप दे दिया है। जिस तरह से इसका फिल्मांकन हुआ है और जिस नेचुरल ढंग से डॉली तोमर और रजनीश दुबे ने अदाकारी की है, उससे यह गीत एक अलग ही छाप छोड़ता है।

डॉली तोमर इन दोनों गीतों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर करते हुए कहती हैं “ठगी रे गीत फ़िल्म के महत्वपूर्ण मोड़ पर आने वाला एक सिचुएशनल गीत है, जो प्यारी के जीवन मे हुई ठगी की स्टोरी नरेट करता है। हमारी फ़िल्म के सभी गीतों में नब्बे के दशक की मेलोडी मिलेगी। सभी इंस्ट्रूमेंट्स लाइव बजाए गए हैं। दूसरे गाने नांव चली रे में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़ने की बात है। आज फिल्मों, धारावाहिकों में दुल्हन बड़ी मॉडर्न दिखती हैं, मगर इस गाने में हमने उसकी सादगी, परंपरा को कायम रखा है। अपनी बड़ी बहन की शादी में मैंने उन्हें जिस प्रकार के गेटअप में देखा था कुछ वैसा ही लुक और गेटअप मैंने इस गाने में रखा है। मुझे खुशी हो रही है कि दर्शकों का दोनों गीतों को लेकर बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है।”

बता दें कि रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर के साथ साथ बेहतरीन बैकग्राउंड म्युज़िक वाली यह फ़िल्म ओमशील प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। यह महिला प्रधान सिनेमा 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। छोटे पर्दे से लेकर म्युज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुकी अभिनेत्री डॉली तोमर ने इस फ़िल्म में प्यारी की शीर्षक भूमिका बखूबी निभाई है। विश्व के कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में इस फ़िल्म को सराहा गया है और पुरुस्कृत किया गया है, जहां फॉल्कन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे सर्वशेष्ठ फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का इनाम मिला, कैलिफोर्निया विमेंस फिल्म फेस्टिवल और आई.सी.एफ.एफ.टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में इसकी सराहना की गई, वो कहती है, कि फिल्म सेंसर की जूरी ने, हमारी फिल्म को कहानी की नवीनता के साथ, बहुत प्रभावशाली और मनोरंजक सिनेमा बताया, साथ ही कहा के ऐसा सिनेमा हमने बहुत दिनों के बाद देखा, बताते चले की फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट बिना कट के साथ दिया गया है। हिंदी फीचर फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” सच्ची घटना से प्रेरित लिखे एक उपन्यास पर आधारित है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Next Post

रमन राज में बच्चियों को शराब परोसने की ट्रेनिंग की याद दिलाने पर भाजपा तिलमिला गयी

शेयर करेकांग्रेस राज में बच्चियों को नीट, आईआईटी की मुफ्त कोचिंग मिल रही है कांग्रेस सरकार ने 100 शराब दुकान बंद किया जिससे प्रदेश में सभी देशी शराब में 10 प्रतिशत, अंग्रेजी शराब की खपत में 15 प्रतिशत की कमी आई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 05 अक्टूबर 2023। मुख्यमंत्री द्वारा आईना दिखाने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप