हिंसक घटना पर भड़के पूर्व सीएम बघेल, भूपेश बोले- यह भाजपा सरकार का ही षड्यंत्र

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदाबाजार 23 जून 2024। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना के बाद राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस-बीजेपी दोनों एक दूसरे को घटना की षड्यंत्रकारी बता रहे हैं। दोनों एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले में भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने जमकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम बघेल ने इस घटना को भाजपा सरकार की षड्यंत्र बताया है। 

पूर्व सीएम भूपेश ने कहा कि बलौदाबाजार में षड्यंत्र थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस षड्यंत्र के तहत ही कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आग लगी है। वहां खड़ी वाहनों में आग लगाई गई। अब जो जानकारी आ रही है वहां पुलिस द्वारा वाहन जलाए गए हैं। मारपीट की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी जो आवेदन दिए हैं, आयोजनकर्ता में से एक व्यक्ति है जिनके पिता हैं, उसके जीजा और उसके भाई सभी आए हुए हैं। उन्हें भोजन भी नहीं दिया जा रहा है। उसको शाम के समय कलेक्ट्रेट परिसर में ले जाकर में उसे आकर्षित मुद्रा में उसे पत्थर मरवा रहे हैं। डंडा पकड़वा रहे हैं। उसे वीडियोग्राफी कर रहे हैं। 

पूर्व सीएम भूपेश ने कहा कि दूसरी बात है यह है कि उन पर दबाओं डाला जा रहा है कि कांग्रेस के नेताओं का नाम लो। ऐसे में यह बेहद गंभीर मामला है। पूर्व सीएम बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार के देखरेख में सब कुछ हो रहा है। यह षड्यंत्र बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी सरकार का ही षड्यंत्र है।

Leave a Reply

Next Post

बजट पूर्व बैठक में वित्तमंत्री ओपी ने रखे राज्यहित के कई प्रस्ताव,विकास के लिए आर्थिक सहायता का किया आग्रह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 जून 2024। दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्यों को विशेष सहायता की राशि, स्टेट कैपिटल रीजन के विकास और राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार सहित राज्यहित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप