यूसीसी / सीसीसी : समर्थन और विरोध के बीच कानून की अवधारणा !

SAZID
शेयर करे

ज्ञापन में उल्लेख है कि ” यहां तक कि अदालतों ने भी अपने कई निर्णयों में कहा है कि आदिवासी हिंदु नही है ” !

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान
एमसीबी / कोरिया (सरगुजा) — इस देश में कई सारी धार्मिक , सांस्कृतिक और पारंपरिक विभिन्नताएं मौजूद हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक कई सारी जातियाँ और उपजातियाँ मौजूद हैं। इधर देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड / कामन सिविल कोड लागू करने की चर्चा चल रही है ! सवाल यह उठता है कि क्या यूसीसी / सीसीसी का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है ? और तैयार होकर दोनो सदनों में पेश हो चुका है ? इसी को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा इस कानून को लागू करने और नही लागू करने के नाम पर समर्थन और विरोध शुरू हो चुका है। विरोध करने वालों को भी कहीं से सुगबुगाहट , अहसास या खबर लगी होगी कि हमारी संस्कृति , रीतिरिवाज के साथ इस कानून के लाने से अन्याय होगा। तभी वह भारी विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ इस कानून का समर्थन करने वालों को अपने स्रोतों से पता चला होगा तो वह कह रहे हैं कि देश के लोगोंं को फायदा होगा और भाईचारा बढेगा। इसलिए इस कानून को लाने का समर्थन कर रहे हैं।
                  एमसीबी और कोरिया जिले में इस कानून का विरोध और समर्थन करने वालों के द्वारा कलेक्टर के        माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया है। इस कानून का समर्थन करने वालों में श्री बजरंग सेना है तो विरोध करने वालों में सर्व आदिवासी समाज और राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद है।
                   इन बिंदुओं पर इस कानून को लाने का श्री बजरंग सेना द्वारा समर्थन किया गया है।
                  और इन बिंदुओं पर इस कानून को लागू नही करने को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद द्वारा विरोध जताया गया।
                   वहीं सर्व आदिवासी समाज द्वारा इस कानून को देश में लागू नही करने के लिए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर इन बिंदुओं पर विरोध जताया गया।

Leave a Reply

Next Post

जैन संत मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज , बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा आतंकी पर्याय हत्यारों का किया गया पुतला दहन।

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी (सरगुजा) — आजाद भारत के इतिहास में यह पहली घटना है कि किसी जैन मुनि की इस तरह हत्या की गई। जैन समाज व जलेश्वर समाज के द्वारा पुतला दहन के माध्यम से इसका विरोध किया गया और सरकार से मांग […]

You May Like

गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास