डीएसटी–फिक्की कार्यशाला में नवाचार को मिला नया आयाम

admin
शेयर करे

राष्ट्रीय एसएंडटी सर्वेक्षण 2024-25 से सशक्त होगा भारत का आरएंडडी परिदृश्य

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 नवंबर 2025। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने फिक्की के सहयोग से मुंबई में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सर्वेक्षण 2024-25 पर कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षाविदों, अनुसंधान संस्थानों और सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य सर्वेक्षण में उद्योग और अकादमिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा भारत के डेटा-आधारित नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाना था। डीएसटी सचिव प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि भारत के “विकसित भारत” लक्ष्य को पाने के लिए अनुसंधान और नवाचार को विकास का केंद्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण सरकार को नीति निर्माण और वित्तीय हस्तक्षेप के लिए सटीक दिशा प्रदान करेगा। नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार डा. विवेक कुमार सिंह ने इसे साक्ष्य-आधारित विज्ञान नीति की रीढ़ बताया, जबकि डा. अरविंद कुमार ने कहा कि यह सर्वेक्षण रणनीतिक योजना और संसाधन आवंटन की नींव रखता है।

वॉकहार्ट के प्रबंध निदेशक डा. मुर्तज़ा खोराकीवाला ने कहा कि यह सर्वेक्षण भारत के नवाचार सामर्थ्य का दर्पण है और अब आवश्यकता है सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र व उद्योग-अकादमिक साझेदारी की। कार्यशाला का समापन इस आह्वान के साथ हुआ कि सभी हितधारक मिलकर भारत को नवाचार-प्रधान अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ाएँ।

Leave a Reply

Next Post

आतंकी साजिश: फरीदाबाद में 300 किलो आरडीएक्स बरामद, धौज में डॉक्टर के घर से AK-56 और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल भी मिलीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर फरीदाबाद 10 नवंबर 2025। हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद के धौज में डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद हुआ है। कमरे से 14 बैग, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एके-47 बरामद की गई है। […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'