इंदौर में राहुल के लिए रेड कारपेट, भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 27 नवंबर 2022। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने रविवार सुबह महू से यात्रा शुरू की। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। राहुल तेज कदमों से चल रहे है और पीछे पीछे दूसरे नेता दौड़ रहे थे। राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता इतनी संख्या में थे कि पुलिस को राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पसीना आ गए। सुरक्षा के लिए मोटा रस्सा लेकर आगे चल रहे पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी। बड़ी मुश्किल से रास्ते से भीड़ को हटाकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रास्ता बनाने की जद्दोजहद यहां पुलिस जवान करते देखे गए।

बायपास पर यात्रा के लिए रेड कारपेट
बायपास पर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। रंग बिरंगी कतरन उड़ा कर भी राहुल का स्वागत किया गया।राहुल ने यहां कुछ देर फोन पर बात करते हुए चल रहे थे। वे स्टूडेंट,वरिष्ठ नागरिकों से भी मिले। वे टी ब्रेक के लिए भी एक जगह रुके। उनके साथ विधायक जीतू पटवारी भी कदम मिलाकर चल रहे थे। 

राजवाड़ा के आसपास शाम को नो व्हीकल जोन

रविवार सुबह यात्रा महू से शुरू हुई। राऊ, राजेन्द्र नगर, चोइथराम,कलेक्टोरेट  होते हुए यात्रा राजवाड़ा पर जाएगी। यहां राहुल एक सभा को संबोधित करेंगे।सभा को देखते हुए राजवाड़ा के आसपास शाम को नो व्हीकल जोन रहेगा। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश में यात्रा अब तक बुराहनपुर, खंडवा, खरगोन जिले 70 किलोमीटर का सफर कर इंदौर जिले की सीमा में आई। बलवाड़ा से महू के बीच वन क्षेत्र का सफर भारत जोड़ो यात्रियों ने वाहन में बैठ कर तय किया। वे  इंदौर में एक फुटबॅाल ग्राउंड पर रुकेंगे। यहां रविवार सुबह कंटेनर पहुंच गए।  

Leave a Reply

Next Post

जनसंख्या नियंत्रण पर बोले गिरिराज सिंह- भारत में हर मिनट पैदा हो रहे 30 बच्चे तो चीन से कैसे करेंगे मुकाबला?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 नवंबर 2022। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर अकसर भाजपा नेताओं का बयान सामने आता रहता है। देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करना अब काफी महत्वपूर्ण है […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ