पीएम जनमन योजना के तहत करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बैगा बिरहोर आदिवासियों से सुनी विकास की कहानी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 28 अगस्त 2024। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज पीएम जनमन योजना के तहत आज करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए। शिविर में बैगा बिरहोर आदिवासियों के विकास की कहानी सुनी। उन्हाेंने कुरदर में बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में पीएम जनमन योजना के तहत बैगा एवं बिरहोर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर प्रामण पत्र एवं अन्य सामग्री भी वितरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान भी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में बैगा एवं बिरहोर जनजाति के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 

शिविर में मांदर की थाप पर बैगा एवं बिरहोर जनजाति ने अपने पारंपरिक नृत्य के जरिए प्रमुख सचिव सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव बोरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन योजना एक महाअभियान है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान को सफल बनाने में अपना शत-प्रतिशत दें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रकृति के निकट रहने वाली जनजातियों को सभी योजनाओं को फायदा मिले। पीएम जनमन योजना के तहत आपको आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मिल रही है। इस योजना से बैगा बिरहोर के माता, बहनों सहित सभी वर्ग को लाभ मिला है। वन धन केन्द्रांे की स्थापना की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने पीएम जनमन योजना के तहत अब तक किए गए कार्याे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने की सभी अपील की। शिविर में प्रमुख सचिव और कलेक्टर ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड और कृषि उपकरण सहित समूह की महिलाओं को चेक दिया गया। शिविर में आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।

शिविर के बाद प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और कलेक्टर ने कुरदर में आदिवासी बालक आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। बताया गया कि आश्रम में 50 बच्चे रहते हैं। उन्होंने आश्रम में किचन, टॉयलेट सहित पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। आश्रम में नियमित सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। बच्चों से कहा कि पढ़ाई के दौरान हमेशा अपने माता-पिता के सपनों को ध्यान में रखकर उसे प्राप्त करने का पूरा प्रयास करें। किशन सहित अन्य बच्चों ने उन्हें कविता भी सुनाई। प्रमुख सचिव ने सभी बच्चों को चॉकलेट दिया।   

Leave a Reply

Next Post

बंगाल बंद के दौरान भाजपा नेता की कार पर फेंके गए बम, गोलीबारी भी हुई; टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 28 अगस्त 2024। पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुलाए 12 घंटे के बंद के कारण बुधवार को कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी कोलकाता […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप