छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से होगी धान खरीदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कांग्रेस सरकार ने किसानों से अपना वादे पर है अडिग 

धान खरीदी को लेकर भाजपा के झूठ की पोल अब खुल चुकी है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 27 नवंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से अपना वादे पर अडिग है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी होगी। 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। टोकन पहले से दिये जा रहे है। ये टोकन 7 दिन के लिये वेलिड होंगे। यदि कोई किसान अपने टोकन पर धान नहीं बेच पाया तो उसे फिर से टोकन जारी कर दिया जायेगा। इस प्रकार धान खरीदी सुव्यवस्थित रूप में चलेगी। सब का धान खरीदा जायेगा। 2500 रूपये में खरीदा जायेगा। भाजपा द्वारा लगातार धान खरीदी में बाधा डालने की कोशिशे की गयी है और की जा रही है। कभी भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा कहा गया सेन्ट्रल पुल में छत्तीसगढ़ के किसान के धान से बना चावल नही लिया जायेगा। इसके लिये चिट्ठी तक लिख दी थी मोदी सरकार ने। इस साल भाजपा की केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिये बारदानो की उपलब्धता में बाधा डाली। बारदाने ही नही उपलब्ध कराये लेकिन कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इन तमाम समस्याओं का मुकाबला करते हुये अपने वादे को पूरा करते हुये किसानो की धान की खरीदी 1 दिसंबर से करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी होगी। धान बिचौलियों और धान दलालों और धान खरीदी में गड़बड़ियों कर किसानों को परेशान करने वालों को कोई प्रश्रय नही मिलेगा। प्रदेश के बाहर का धान नही, छत्तीसगढ़ के किसानो का उगाया हुआ धान छत्तीसगढ़ के सोसाइटियों में 2500 रूपये में खरीदा जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने धान का दाम 2500 रू. देते हुये पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है। भाजपा की 15 साल की सरकार में तो 12 लाख किसानों से ही औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इस साल 21 लाख 50 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है जिनसे कांग्रेस सरकार 2500 रू. में धान खरीदने जा रही है। धान का रकबा भी बढ़ा है, किसानों की संख्या भी बढ़ी है। धान खरीदी भी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पहले साल 2018-19 में 15 लाख 71 हजार किसानों से 80 लाख टन से अधिक धान खरीदा और दूसरे साल 2019-20 में 19 लाख 52 हजार किसानों से 83 लाख टन से अधिक धान खरीदा गया। धान खरीदी की सुव्यवस्थित तैयारियों से भाजपा के झूठ की पोल खुल गयी है।

Leave a Reply

Next Post

बॉम्बे हाईकोर्ट मे कंगना की बड़ी जीत, बीएमसी को देना होगा दफ्तर तोड़ने का हर्जाना

शेयर करेबॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC की कार्रवाई को गलत ठहराया कंगना ने BMC से दो करोड़ रुपए मांगा हर्जाना, हाईकोर्ट ने नुकसान का पता लगाने के लिए सर्वेयर नियुक्त किया हाईकोर्ट के फैसले के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 27 नवंबर 2020। बॉम्बे हाईकोर्ट ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले