40 की उम्र में मां बनने वाली हैं कश्मीरा ईरानी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई, 31 अगस्त 2026। अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है। सितारों समेत फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। टीवी और फिल्म अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी अचानक चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने 40 साल की उम्र में यह खबर अपने फैंस के साथ साझा की है। कई कलाकार और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

मां बनने वाली हैं कश्मीरा
कश्मीरा ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो नारियल रखे हैं। उन पर दो टोपियां रखी हैं। उनके ऊपर चश्मा लगा है। एक टोपी पर मां और दूसरी टोपी पर पापा लिखा है।
अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘करेंट स्टेटस। जल्द ही आने वाला है।’

कलाकार दे रहे बधाई
कश्मीरा की इस पोस्ट पर कई कलाकार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपको हमेशा खुश रखें और अपनी सुरक्षा में रखें।’ वहीं रिद्धिमा पंडित ने हर्ट इमोजी कमेंट किया है। अभिनेत्री के फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

कब हुई कश्मीरा ईरानी की शादी?
कश्मीरा ईरानी ने फरवरी साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड अक्षत सक्सेना से शादी की थी। शादी के दो वर्षों के बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

कश्मीरा का करियर

  • कश्मीरा ईरानी ने 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 
  • उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए कई एड में काम किया है।
  • कश्मीरा को 2007-2008 में आए टीवी शो ‘अंबर धारा’ से पहचान मिली।  
  • उन्होंने साल 2017 में आई फिल्म ‘रंगून’ और सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में काम किया।
  • हाल ही में उन्हें फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Next Post

सेना के ठिकाने से हथियारों की चोरी

शेयर करेटूटे मिले ताले; पांच राइफल और सात पिस्तौल समेत गोला-बारूद गायब छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हैदराबाद , 01 सितंबर 2026। तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित सेना के एक ठिकाने से असॉल्ट राइफल और पिस्तौल के साथ-साथ मैगजीन और गोला-बारूद भी चोर हो गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'