शाहरुख खान को ‘पठान’ बनाना नहीं था आसान, निर्देशक बोले- ब्रेक के बाद वापसी ने बढ़ाईं उम्मीदें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 जनवरी 2023। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ‘पठान’ बनकर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। ‘पठान’ की रिलीज को अब कुछ ही समय रह गया है और ऐसे में दर्शक भी काफी उत्सुक हो गए हैं। वहीं, फिल्म ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ‘पठान’ में शाहरुख खान को डायरेक्ट करने को लेकर कहा है कि ये एक जिम्मेदारी है, क्योंकि चार साल बाद बॉक्स ऑफिस पर किंग की वापसी का सभी को इंतजार है। यशराज फिल्म्स द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, ‘शाहरुख खान को निर्देशित करना एक जिम्मेदारी है और यह अब और भी बड़ी बन जाती है क्योंकि उनके ब्रेक के बाद दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं और उनमें उत्साह भी है। मुझे फिल्म की रिलीज नजदीक आते हुए अब एहसास हो रहा है कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी है। यह एक अद्भुत एहसास है और यह कहीं न कहीं रोमांचक है क्योंकि हम जानते हैं कि हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जिसे देखकर वे खुश होंगे और गर्व महसूस करेंगे।

शाहरुख और दीपिका ने पहले कई फिल्में की हैं, जिसमें उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया है और वे सफल भी हुई हैं। निर्देशक ने कहा, ‘उन्हें पहली फिल्मों से अलग दिखाना हमारी टीम के लिए चुनौती से कम नहीं था, लेकिन पूरी टीम ने उन्हें एक नए तरीके से पेश करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है।’ वहीं, ‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के बारे में निर्देशक ने कहा, फिल्म में दीपिका और शाहरुख दोनों का लुक एकदम नया है और उनकी जोड़ी फ्रेश लगेगी। ऐसे में मुझे लगता है कि दर्शक उन्हें पसंद करेंगे।

बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में ‘जीरो’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। वहीं, पिछले साल वह ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रॉकेट्री’ में कैमियो कर चुके हैं। अब 25 जनवरी को ‘पठान’ रिलीज होने वाली है और ऐसे में दर्शक काफी उत्सुक है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

धंसते जोशीमठ मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल देने से इंकार, उत्तराखंड हाई कोर्ट का रुख करने को कहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जनवरी 2023। धंसते जोशीमठ मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से साफ इंकार कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने इस मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट का रुख करने को कहा. इस मामले पर CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप