कपिल शर्मा-अनुराग कश्‍यप की जोड़ी ने मचाया धमाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 24 अप्रैल 2025। नींबू और नींबू-पानी के फ्लेवर वाली लोकप्रिय बेवरेज स्प्राइट ने अपने सुपरहिट कैंपेन ‘जोक इन ए बॉटल’ के नए सीजन के साथ फिर एक बार धूम मचाई है। जेन ज़ी की सोच और पॉप कल्चर को साथ लेकर यह नया संस्करण एक दिलचस्प ट्विस्ट के साथ आया है, जिसमें पहली बार कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और संजीदा फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की मजेदार नोकझोंक से भरपूर इस कैंपेन में दर्शकों को हंसी और ताजगी का डबल डोज मिलता है। ब्रांड फिल्म की शुरुआत अनुराग कश्यप द्वारा कपिल शर्मा को एक “रिलेटेबल” ऐड का आइडिया देने से होती है, जिसके बाद दोनों की रचनात्मक सोच आपस में टकराती है। कपिल जहां अनुराग के ऐड डेब्यू का मजाक उड़ाते हैं, वहीं अनुराग अपने विजन को जमकर बचाते हैं और इसी टकराव से निकलती है हंसी की फुल ऑन डोज। क्लाइमेक्स में कपिल के पंच के साथ जब अनुराग ‘जोक इन ए बॉटल’ को अपने स्टाइल में जादुई चिराग में बदल देते हैं, तो दर्शकों की हंसी थम नहीं पाती।

यह तीसरा सीजन भी स्प्राइट के ट्रेडमार्क रिफ्रेशमेंट और ह्यूमर का वही मजेदार मेल लेकर आया है, जो ‘ठंड रख’ के फॉर्मूले को और भी एंटरटेनिंग बनाता है। ‘जोक इन ए बॉटल’ सिर्फ एक विज्ञापन नहीं बल्कि एक एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी बन चुका है, जिसमें शॉर्ट कॉमिक वीडियोज़, मजेदार मीम्स और टॉप क्रिएटर्स के कंटेंट से भरपूर एक खास मीम स्टूडियो शामिल है। यह सब खासतौर से जेन ज़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बस बोतल को स्कैन करें, एक घूंट लें और किसी भी वक्त, कहीं भी हंसी की ठंडी बौछार का मजा लें। कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया की सीनियर कैटेगरी डायरेक्टर सुमेली चैटर्जी ने कहा, “जोक इन ए बॉटल आज के युवाओं के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हंसी को ज़रूरी बनाता है। हमारा लक्ष्य है कि जितना तेज़ दिमाग, उतनी ही तेज़ ताजगी। इस बार हमने कपिल और अनुराग को एक साथ लाकर एक ऐसी जुगलबंदी पेश की है जो रचनात्मक टकराव को मजेदार और यादगार बनाती है।

कपिल शर्मा ने इस पर कहा, “स्प्राइट के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है, लेकिन इस बार तो अनुराग के साथ शूट करना एकदम अलग अनुभव था – जैसे स्प्राइट और सिनेमा का फिज़ी मिक्स! मुझे पूरा यकीन है कि लोग इसे स्कैन करके बहुत एंजॉय करेंगे। ‘जोक इन ए बॉटल’ अब टीवी, डिजिटल और आउटडोर प्लेटफॉर्म्स पर पूरे देश में धूम मचाने को तैयार है। एक स्कैन और एक घूंट के साथ, स्प्राइट हंसी और रिफ्रेशमेंट का ऐसा अनुभव दे रहा है जो हर दिन को हल्का बना देता है।

Leave a Reply

Next Post

बड़े पर्दे पर लौट रही है शाह बानो केस की कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 24 अप्रैल 2025। यूनिफॉर्म सिविल कोड। वक्फ बोर्ड। तीन तलाक। शाह बानो। ये सिर्फ सुर्खियाँ नहीं हैं — ये उन गूंजों की याद दिलाते हैं जो भारत के सबसे तीखे न्यायिक मुकदमों में से एक से निकलीं। एक ऐसा मामला जिसने जनमत को बांट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप