कठुआ में दर्दनाक हादसा… दम घुटने से छह लोगों की मौत, चार बेसुध; मृतकों में रिटायर्ड डीएसपी भी शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 18 दिसंबर 2024। जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा हुआ है। कठुआ में एक घर में भीषण आग लग गई। दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग बेसुध हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कठुआ के शिवा नगर में सेवानिवृति डीएसपी अवतार कृष्ण पुत्र केशव रैना (81) के घर मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दम घुटने से घर में सो रहे छह लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे शामिल हैं। जबकि चार बेसुध बताए जा रहे हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सेवानिवृत्त डीएसपी भी शामिल हैं।

तीन लोगों को घर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि रेस्क्यू के दौरान एक पड़ोसी भी घायल हुआ। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य सुरिंदर अत्री के अनुसार, मौत प्रथम दृष्टया दम घुटने की वजह से हुई है। मृतकों में चार नाबालिग हैं, इनमें से दो तो तीन से चार साल के बच्चे हैं। अत्री ने बताया कि “सेवानिवृत्त सहायक मैट्रन के किराए के घर में आग लगी है। 10 लोगों में से छह की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को बाहर निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'आंबेडकर का अपमान छिपा नहीं सकती कांग्रेस', शाह पर हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का पलटवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 दिसंबर 2024। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमले करते हुए कहा कि कांग्रेस आंबेडकर का अपमान छिपा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान