कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता, 19 अगस्त 2026। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर कई होटल थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, इनमें 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है। सभी बेहोशी की हालत में मिले थे। 6 लोग घायल हुए हैं। अब तक 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

आग लगने के वक्त होटलों में ज्यादातर लोग सो रहे थे। बिल्डिंग में धुआं भरने के कारण उनका दम घुटने लगा। मरने वालों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत अभी भी काफी गर्म है, इसलिए कूलिंग का काम जारी है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, मंत्री बोले- अंदर की व्यवस्था देखकर हैरान हूं

पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद होगी। मंत्री ने कहा कि इमारत के अंदर की स्थिति बेहद खराब थी और यहां कई होटल चल रहे थे। उन्होंने कहा कि वहां की व्यवस्था देखकर वे हैरान हैं। मंत्री के मुताबिक, बिल्डिंग मैनेजमेंट ने बुनियादी सुरक्षा और निर्माण नियमों का पालन नहीं किया था। होटल के संचालन में भी कई तरह की अनियमितताएं होने की शिकायत सामने आई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर जा सकते हैं।

बिल्डिंग मालिक फरार, केस दर्ज होगा

पुलिस के मुताबिक, इमारत का मालिक फिलहाल फरार है। न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर समेत कई जगहों पर दबिश दे रही है। आग लगने की वजह और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

गाय-बछड़ों को ठूंसकर ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार

शेयर करेतिरपाल से ढककर ले जा रहे थे; दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 19 अगस्त 2026। रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस ने पशुओं के साथ क्रूरता के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी टाटा मजदा वाहन में 5 गाय और 5 बछड़ों […]

You May Like

सुबह की डाइट में शामिल करें भीगे चने....|....जोड़ों में सूजन-दर्द कम करना है तो डाइट में करें बदलाव....|....एशियाड: गोल्ड जीतने वाली प्रणवी उर्स को आईजीयू देगा 10 लाख....|....अनाहत सिंह बोलीं- फाइनल की हार से उबरने में समय लगा....|....'नई नवेली' की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं अभिनेत्री यामी....|....अश्लील वीडियो मामला: जान्हवी का गाना देख यामी गौतम ने की अपील....|....अमित शाह के नशामुक्त एमपी के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग....|....भारत-कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी पर बात....|....महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी