गाय-बछड़ों को ठूंसकर ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 19 अगस्त 2026। रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस ने पशुओं के साथ क्रूरता के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी टाटा मजदा वाहन में 5 गाय और 5 बछड़ों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सके।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त की रात करीब 9 बजे ग्लोबल स्टार अस्पताल के पास रिंग रोड नंबर-1 पर एक टाटा मजदा वाहन (CG10 BN 0537) में पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। वाहन में 5 गाय और 5 बछड़े मिले। सभी पशुओं को पर्याप्त जगह और वेंटिलेशन के बिना ठूंसकर भरा गया था। इसके अलावा वाहन को ऊपर से तिरपाल से ढका गया था, जिससे हवा के आने-जाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।

दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा सके

मामले की जानकारी डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया और एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में डीडी नगर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों से पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, परिवहन अनुमति और पशु चिकित्सक का प्रमाण पत्र मांगा। आरोपी इनमें से कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

गौशाला भेजे गए सभी पशु

पुलिस ने गवाहों के सामने वाहन से सभी 10 पशुओं को जब्त कर अपने कब्जे में लिया। पशुओं की सुरक्षा के लिए उन्हें गौशाला भेजा गया। जिला पशु चिकित्सालय, पंडरी में सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत केस दर्ज किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद बिलासपुर निवासी खिलेश यादव (22) और रविंद्र सिंह (55) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

एआई से रोबोटिक्स तक, छात्रों ने दिखाया टेक्नोलॉजी का दम

शेयर करेएसुस इंडिया-विद्या फाउंडेशन की पहल से छात्रों को मिला ‘करके सीखने’ का मंच छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 20 अगस्त 2026।टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का शानदार संगम देखने को मिला विद्या टेक फेस्ट 2026 में, जहां छात्रों ने एआई, रोबोटिक्स, कोडिंग, अरडुइनो, एसटीईएम और डिजिटल इनोवेशन पर आधारित अपने प्रोजेक्ट्स […]

You May Like

व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल....|....सीएम योगी बोले- 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा....|....छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास....|....बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी....|....जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद....|....भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिया गया 20% अतिरिक्त अंक देने का निर्णय....|....कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी....|....ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला....|....भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....40 से कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है सीओपीडी का खतरा