भारतमाला सड़क में दरार डबल इंजन की सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 08 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि रायपुर- विशाखापट्टनम कॉरिडोर परियोजना को प्रदेश के विकास की रीढ़ बताया जा रहा है, उसी परियोजना में घटिया निर्माण, देरी और अनियमितताओं की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार को प्रचार करने के बजाय इस पर खड़े हो रहे सवालों को गंभीरता से जवाब देना चाहिए। रायपुर विशाखापट्नम भारतमाला सड़क में उदघाटन से पहले ही भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की पोल खुल गई है, अभी से ही सड़को पर दरारें इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार के फोकस में जन सुविधा नहीं बल्कि मुनाफाखोरी में हिस्सेदारी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार इस परियोजना पर लगभग 16 हजार करोड़ रु. खर्च होने का दावा कर रही है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यदि सरकार के अनुसार परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, तो फिर जगह-जगह मरम्मत और सुधार की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? इससे स्पष्ट है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार को विकास के नाम पर केवल दावे करने के बजाय जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।  रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराई जाए और भ्रष्टाचार या अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर के संसाधन ही नहीं, स्थानीय युवाओं के सपने भी छीन रही है भाजपा सरकार -कांग्रेस

शेयर करेविगत ढ़ाई वर्षों में एनएमडीसी बस्तर में कुल 1173 भर्तियों में से केवल 275 स्थानीय? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 08 अगस्त 2026। भाजपा सरकार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश को सर्वाधिक लौह अयस्क […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप