फिल्म RUSTOM के चलते अक्षय कुमार को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 10 मार्च को कटनी की अदालत में हाजिर होने का आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की हर फिल्म सुपरहिट साबित हो रही हैं। इन्हीं में से एक थी फिल्म रुस्तम (Rustom) । जो पांच साल पहले 2016 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म खूब हिट साबित हुई थी। रुस्तम ने बॉक्स ऑफिस पर 127.50 करोड़ का बिजनेस किया था, लेकिन अब इस मूवी के चलते अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  कानूनी विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं।  

दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खिलाफ मध्य प्रदेश के कटनी की कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है। एक्टर को 10 मार्च तक अदालत में पेश होना है। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म रुस्तम के एक सीन में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक वकील को बेशर्म कहते नजर आते हैं। 

इस मामले में कटनी के वकील मनोज गुप्ता ने केस दायर किया था। आपको याद गो कि रुस्तम फिल्म के एक सीन में जज (अनंग देसाई) नेवी कमांडर पावरी (अक्षय कुमार) से कहते हैं, “कमांडर पावरी कुछ वक्त के लिए अपनी नेवी की तहजीब और प्रोटोकॉल भूल जाइए।’ जज आगे कहते हैं, ‘बस ये समझिए कि आप एक बेशर्म वकील हैं, जो अपने गवाह से कुछ भी पूछ सकता है।’ 

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 500, 501 और 502 के अंतर्गत दायर की है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक 2020 में वकील गुप्ता की याचिका पर सुनवाई होनी थी। हालांकि, कोरोना और लॉकडाउन के कारण ये नहीं हो सका। अब कोर्ट ने अक्षय कुमार को नोटिस भेजा है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार के अलावा फिल्म के डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई, राइटर विपुल के रावल और सपोर्टिंग एक्टर अनंग देसाई को भी आरोपी बनाया है। 

Leave a Reply

Next Post

एक बार फिर बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत, जल्द होगी सर्जरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के करोड़ों फैंस हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर बिग बी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने ब्लॉग में अपनी सेहत को लेकर अपडेट देते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अमिताभ बच्चन (Amitabh […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर