“समाज को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने और जातिवादी आधार पर गढ़ने में लगी है भाजपा”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 17 अगस्त 2022। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह समाज को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने और जातिवादी आधार पर गढ़ने में लगी है, जो भारतीय समाज को आधुनिकता के बजाय पिछड़ेपन के गड्ढे में धकेलने का ही काम करेगी। आज यहां जारी एक बयान में माकपा राज्य सचिवमंडल ने बिलकिस बानो सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को गुजरात सरकार द्वारा छोड़े जाने और राजस्थान के जालोर में संघ संचालित एक स्कूल में सवर्ण शिक्षक के लिए कथित रूप से आरक्षित एक घड़े से इंद्र मेघवाल नामक एक दलित बच्चे द्वारा पानी पी लेने से शिक्षक द्वारा उसकी निर्मम पिटाई के बाद हुई दलित बच्चे की मौत की तीखी आलोचना की है। पार्टी ने कहा है कि ये दोनों घटनाएं बताती है कि महिलाओं और दलितों के प्रति संघी गिरोह और भाजपा का वास्तविक रूख क्या है।  माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं की मुक्ति का शोर मचाने वाली भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है, जहां गुजरात मे भाजपा सरकार ही सामूहिक बलात्कार के कोर्ट द्वारा सजायाफ्ता अपराधियों की सजा माफ कर बरी करती है और जेल के प्रवेश द्वार पर ही ऐसे अपराधियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया जाता है। संदेश यही है कि संघ-भाजपा के ‘हिंदू राष्ट्र’ में अल्पसंख्यक महिलाओं का बलात्कार जायज है। यह समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की राजनैतिक चाल है, जिसकी माकपा कड़ी निंदा करती है और सर्वोच्च न्यायालय से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने की अपील करती है।

माकपा नेता ने कहा कि जालोर की घटना दिखाती है कि संघी स्कूलों में बच्चों को ‘भारतीयता’ के नाम पर किस तरह की शिक्षा दी जा रही है और वहां पढ़ने वाले बच्चों का किस तरह जातिवादी उत्पीड़न हो रहा है। वास्तव में संघ-भाजपा नई शिक्षा नीति के नाम पर निजीकरण की नीति और मनुवादी सवर्ण मानसिकता को देश की आम जनता पर थोपना चाहती है, ताकि कॉर्पोरेट मुनाफे को कोई आंच न आएं। पार्टी ने कहा है कि मोदी राज में दलित-आदिवासियों को प्राप्त संवैधानिक प्रावधानों व कानूनी सुरक्षा को जिस तरह सुनियोजित रूप से कमजोर किया गया है, उसके नतीजे में सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर बड़ी तेजी से अत्याचार बढ़ रहे हैं। माकपा ने कहा है कि असल में भाजपा एक आधुनिक वैज्ञानिक चेतना से लैस भारत की जगह मनुवाद पर आधारित एक बर्बर, मध्ययुगीन भारत का निर्माण करने की फासीवादी परियोजना पर अमल कर रही है। माकपा ने आम जनता से अपील की है कि भारत को पीछे ले जाने वाली संघ-भाजपा की परियोजनाओं को शिकस्त दें।

Leave a Reply

Next Post

सोशल मीडिया पर जेनेलिया को फॉलो करती है सोनम कपूर

शेयर करे अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 17 अगस्त 2022। कॉफ़ी विद करण का नवीनतम एपिसोड बहुत हँसी, सच्चाई बम, कुछ दिलचस्प खुलासे और भाई-बहन की जोड़ी सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के बीच एक मजेदार सौहार्द के साथ आता है। जहां सोनम ने कान्स में अपनी गर्भावस्था से लेकर  […]

You May Like

बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज....|....भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा....|....महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश