गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 17 सितंबर 2026। गणेशोत्सव के रंग में रंगे लालबाग में इस बार भक्ति के साथ मानवता और उम्मीद का संदेश भी दिखाई दे रहा है। ग्लेनेईगल्स अस्पताल मुंबई ने लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के सहयोग से ‘ऑर्गन्स ऑफ होप’ अभियान के तहत 15.59 मीटर ऊंची विशाल फाइबरग्लास ‘ऑर्गन ऑफ होप’ का अनावरण किया है। मानव शरीर के विभिन्न अंगों को दर्शाती यह अनूठी मूर्ति गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में “अंगों की सबसे बड़ी फाइबरग्लास मूर्ति” के रूप में दर्ज हुई है।

इस पहल का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान लालबाग पहुंचने वाले लोगों के बीच अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना है। अभियान से जुड़े स्वयंसेवक लोगों से संवाद कर उन्हें अंगदान की सही जानकारी दे रहे हैं और परिवार के साथ इस महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

अस्पताल के सीईओ डॉ. बिपिन चेवाले के अनुसार, इस अभियान का मकसद अंगदान का संदेश अस्पताल की चारदीवारी से बाहर ले जाकर समाज तक पहुंचाना है। वहीं, सुधीर सालवी ने इसे जरूरतमंदों को जीवन का उपहार देने वाली पहल बताया। ‘ऑर्गन ऑफ होप’ लालबाग में सिर्फ एक विशाल संरचना नहीं, बल्कि उम्मीद, करुणा और जीवन बचाने की सोच का प्रतीक बनकर सामने आई है। 

इस अभियान में झेडटीसीसी, मोहन फाउंडेशन, नर्मदा किडनी फाउंडेशन, वर्मा ट्रस्ट, डोनेट लाइफ लुनावा हेल्पिंग हैंड्स, आईएससीसीएम – इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन, मुंबई सिटी ब्रांच के साथ रामनारायण रुइया स्वायत्त महाविद्यालय, एसएनडीटी माटुंगा, कीर्ति कॉलेज और खालसा कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी

शेयर करेमथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 17 सितंबर 2026। भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और मानवीय मूल्यों को कहानी के केंद्र में रखकर बन रही फिल्म ‘बोलो राधे राधे’ अपनी विषयवस्तु को लेकर खास आकर्षण पैदा कर […]

You May Like

बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न....|....काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: सीएम योगी, रक्षामंत्री ने काटा केक....|....छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्रकारी सरकार की गोद में बैठ कर बच गए - दीपक बैज....|....बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी....|....गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश....|....फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर