बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 17 सितंबर 2026। भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और मानवीय मूल्यों को कहानी के केंद्र में रखकर बन रही फिल्म ‘बोलो राधे राधे’ अपनी विषयवस्तु को लेकर खास आकर्षण पैदा कर रही है। लेखक-निर्देशक रवि भाटिया की यह फिल्म एक भारतीय किसान परिवार के संघर्ष, रिश्तों और भावनाओं के जरिए गौ आधारित जीवनशैली, प्राकृतिक खेती, ग्रामीण रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को सामने लाने का प्रयास करती है।

फिल्म के पहले चरण की शूटिंग मथुरा-वृंदावन में पूरी हो चुकी है। नवरात्रि से गोंडा, भदोही, बस्ती और अयोध्या के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अगला शेड्यूल शुरू होने की तैयारी है। श्रवण कुमार और नयन तारा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि अनुभवी कलाकार गोविंद नामदेव और बिजेंद्र काला के महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होने की संभावना है। फिल्म में एक रशियन अभिनेत्री कृष्ण की दासी की भूमिका में दिखाई देंगी।

कुल 11 गीतों से सजी यह फिल्म अगले वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रिलीज करने की तैयारी में है। इसे हिंदी सहित 9 भारतीय भाषाओं में भारत और विदेशों में प्रदर्शित करने की योजना है। फिल्म के जरिए मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और ग्रामीण आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्रकारी सरकार की गोद में बैठ कर बच गए - दीपक बैज

शेयर करेझीरम का फैसला आधा अधूरा न्याय हम अपनी राय पर कायम – कांग्रेस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि झीरम हत्याकांड में एनआईए कोर्ट का फैसला आया है, 10 दोषी पाए गए आरोपियों को फांसी की सजा कोर्ट ने दिया है। यह […]

You May Like

गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न....|....काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: सीएम योगी, रक्षामंत्री ने काटा केक....|....छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्रकारी सरकार की गोद में बैठ कर बच गए - दीपक बैज....|....बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी....|....गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश....|....फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज