जिले में मोबाईल वेटनरी यूनिट सेवा शुरू, लाखों पशुपालक होंगे लाभान्वित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पशु चिकित्सा एवं परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 जारी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 24 अगस्त 2023। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुओं और गौवंश की सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पशुओं के घर पहुंच उपचार के लिए गौवंश मोबाईल चिकित्सा यूनिट शुरू की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के मस्तूरी, एवं बिल्हा विकासखण्ड मे मोबाईल वेटनरी यूनिट की सेवा शुरू करने के बाद आज विकासखण्ड तखतपुर और कोटा मे भी मोबाईल वेटनरी यूनिट की सेवा प्रारंभ हो गई है। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी, धनिया एवं बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम मंगला और कनेरी में पहुंच कर इस यूनिट से गौवंशीय पशुओं का इलाज किया गया और गौठान में मोबाईल यूनिट के माध्यम से पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ किया गया। जिले में कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर इस मोबाईल वेटनरी यूनिट के माध्यम से बीमार पशुओं के इलाज करवा सकेंगे। मोबाईल वेटनरी यूनिट में पशुओं के चिकित्सक के साथ सहयोगी अमला भी मौजूद रहेंगे। हर विकासखण्ड के लिए एक मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई आबंटित की गई है, जिसका संचालन रोस्टर के आधार पर विकासखण्ड के हर गांव और गौठान तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। मोबाईल यूनिट सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक संचालित की जाएगी, जिसका लाभ कोई भी ग्रामीण कृषक एवं पशुपालक ले सकता है। इसके साथ ही जरूरत होने पर मोबाईल वेटनरी यूनिट वाहन के द्वारा दवाईयों और वैक्सीन आदि भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल वेटनरी मे पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान की भी व्यवस्था रहेगी।

पशु विभाग के संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. जीएसएस तंवर ने बताया कि जिले के चारों विकासखण्डों में विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला स्तर पर भी जिला मोबाईल यूनिट नोडल अधिकारी नामांकित किये गये हैं। जिले के रोस्टर के अनुसार जिले में लगने वाले हाट बाजार को ध्यान मे रख कर बनाया गया है, जिसमें पूर्व से मुनादी कर वाहन में लगे टीवी के द्वारा सरल भाषा में योजनाओं की चलचित्र से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। साथ ही वाहन में उपलब्ध प्रयोगशाला से बीमार पशुओं के रक्त एवं गोबर नमूने जांच कर तत्काल ईलाज की व्यवस्था है।

मोबाईल वेटनरी यूनिट के संचालन के लिए राज्य स्तर पर कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। जिसका टोल फ्री नंम्बर 1962 है। जिस पर कॉल करके पशुपालक अपना पता और लोकेशन बता कर बीमार पशुओं के इलाज के लिए इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक यह कॉल सेंटर संचालित रहेगा। इस कॉल सेंटर से पशुपालकों को पशुधन विकास और पशु स्वास्थ्य संबधी गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। मोबाईल वेटनरी यूनिट मे जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे राज्य स्तर पर मोबाईल यूनिट का ऑनलाईन रियल टाईम लोकशन भी प्राप्त किया जा सकता है। निश्चित ही पशु सेवा और उन्हें पहुंचाई जाने वाली सेवाओं के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Next Post

अर्चना वेलनेस के उद्घाटन पर कई बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियां पहुंचीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 अगस्त 2023। हाल ही में शहर के केंद्र सांताक्रूज़ वेस्ट में अर्चना वेलनेस हेल्थ एंड एस्थेटिक क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। पार्टी में कई बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्स शामिल हुए।  पार्टी में शामिल होने वाले बी-टाउन के लोगों में आमिर अली, वर्धन पुरी, सोनाली सेगल, […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब