अब रात में भी दुश्मन पर कहर बनकर टूटेगी अग्नि-3 मिसाइल, हो गया नाइट ट्रायल

admin1
शेयर करे
  • दिल्ली: परमाणु क्षमता से लैस सतह से सतह तक मार करने वाली बलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का शनिवार को पहली बार रात में परीक्षण हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्नि 3 का यह नाइट ट्रायल सफल रहा। ओडिशा के बालासोर तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीपस्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से शनिवार रात 7 बजकर 20 मिनट पर मिसाइल का परीक्षण किया गया।अग्नि-3 तो वैसे पहले से ही सेना का हिस्सा है, लेकिन पहली बार आधी रात को इसका सफल परीक्षण हुआ है।

3500 किलोमीटर की दूरी तक है मारक क्षमता

अग्नि-2 का भी नवंबर में ही हुआ था रात्रि परीक्षण

आपको बता दें कि नवंबर में ही भारत ने अग्नि-2 मिसाइल का भी पहला रात्रि परीक्षण किया था। यह विविधतापूर्ण मिसाइल सतह से सतह पर प्रहार करने की क्षमता रखती है और मध्यम दूरी की परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइल है। एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-4 में एक मोबाइल लांचर से परीक्षण के कुछ समय बाद सूत्रों ने बताया कि मिसाइल में 2000 किलोमीटर तक प्रहार करने की क्षमता है। इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-2’ को भी पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका: विमान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

शेयर करे

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन