अभिनेता सलमान खान की बिल्डिंग के बाहर चली गोली, फायरिंग कर शख्‍स हुआ फरार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 14 अप्रैल 2024। अभिनेता सलमान खान की बिल्डिंग के बाहर गोली चली है. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्ति हवा में गोली चलाकर फरार हो गया है. सुबह 5 बजे के करीब गोली चलने की जानकारी मिल रही है. पुलिस मामले की जांच और गोली चलाने वालों की तलाश के जुट गई है. जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह के समय गोलीबारी की. स्थानीय लोगों के अनुसार, हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेजी से आए और अंधेरे और सुनसान सड़क पर जाने से पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में कम से कम चार गोलियां चलाईं।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह जैसे पंजाब स्थित कुछ माफिया समूहों से खतरा है. पिछले कुछ वर्षों में उन्हें और उनके पिता सलीम खान को अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियां दी गई हैं. परिवार को एक पत्र भी भेजा गया था। यह पता नहीं चल पाया है कि सलमान खान उस वक़्त घर पर थे या नहीं. बांद्रा पुलिस की एक टीम खान के घर पहुंची और जांच शुरू की. आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है, ताकि पता चल पाए कि वो कौन लोग थे, जिन्होंने गोलीबारी की।

Leave a Reply

Next Post

वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 15 अप्रैल 2024। (अनिल बेदाग) : वेब सीरीज में अलंकृता सहाय का उदय: ‘फुह से फैंटेसी’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में अलंकृता सहाय की भूमिकाओं पर चर्चा और मनोरंजन उद्योग में डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते चलन का विश्लेषण अलंकृता सहाय भारतीय मनोरंजन उद्योग की सबसे […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प