आईपीएल 2020 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले राहुल तेवतिया ने सगाई की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की PHOTOS

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

आईपीएल 2020 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले राहुल तेवतिया ने सगाई कर ली है। हरियाणा के ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। राहुल तेवतिया सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम का हिस्से थे। हालांकि, हरियाणा की टीम क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में बड़ौदा के हाथों हार कर बाहर हो गई थी। राहुल ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले मुकाबले में एक ओवर में पांच छक्के लगाकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत दिलाई थी।

राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में सिर्फ 3 फरवरी 2021 यानी अपनी सगाई की तारीख लिखी।   राहुल तेवतिया  यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में  राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से खेले थे और उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा थ। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ राहुल द्वारा खेली गई आतिशी पारी की हर किसी ने जमकर तारीफ की थी।

राहुल ने बल्लेबाजी के साथ-साथ बढ़िया गेंदबाजी भी की थी। राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खेले 14 मुकाबलों में 139.34 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में राहुल ने 10 विकेट अपने नाम किए थे और इकॉनमी भी महज 7.08 का रहा था। 

राहुल की सगाई में नीतिश राणा और हरियाणा के उनके साथी स्पिन गेंदबाज जयंत यादव भी इस खास मौके पर उनके साथ नजर आए। इस साल खेली गई सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में तमिलनाडु की टीम ने बड़ौदा को फाइनल मुकाबले में 7 विकेट से हराते हुए दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया।

पिछले सीजन तमिलनाडु की टीम फाइनल मैच में कर्नाटक के हाथों एक रन से हार गई थी। बीसीसीआई ने हाल में ही ऐलान किया था कि इस साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं किया जाएगा, बल्कि इस साल विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्वीट करने वाली ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

शेयर करेधारा- 153 A, 120 B के तहत FIR दर्ज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 04 फरवरी 2021। नए कृषि कानूनों के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली में करीब ढाई महीने से किसान आंदोलन जारी है. इस आंदोलन को लेकर कई विदेशी हस्तियों ने भी टिप्पणी की है. इस बीच स्वीडन […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन