कर्नाटक के हुबली में बस और लॉरी की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत, 26 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 24 मई 2022। कर्नाटक के हुबली के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक यात्री बस और लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 26 घायल हो गए। घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, यात्री बस कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी, तभी आधी रात 12:30 से 1 बजे के बीच धारवाड़ की ओर जा रही एक लॉरी से टकरा गई। इस घटना में  बस चालक की गलती बताई जा रही है क्योंकि बस चालक ही लॉरी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था।घायलों का हुबली के केआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 तेज रफ्तार ट्रक से टकराई टाटा एस गाड़ी, छह की मौत, अस्थियां प्रवाहित कर हरिद्वार से लौट रहा था परिवार

जींद (हरियाणा) 24 मई 2022। जींद के गांव कंडेला के निकट जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर टाटा एस गाड़ी तथा ट्रक के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतक और घायल हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर घर लौट रहे थे। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गांव नारनौंद निवासी प्यारेलाल की मौत हो गई थी। उसके परिवार के 23 लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करने के लिए टाटा एस गाड़ी में सवार होकर गए थे। मंगलवार सुबह सभी लोग घर लौट रहे थे। गांव कंडेला के लक्ष्य प्लांट के निकट जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जींद की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा एस गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में नारनौंद निवासी चन्नो (45), शीशपाल (39), अंकुश (15), धन्नों (70), सूरजी (65) और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जो पंजाब का रहने वाला है। इसके अलावा टाटा एस में सवार 17 लोग भी घायल हो गए। 

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि टाटा एस गाड़ी और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतक तथा घायल हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर घर लौट रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेनें 24 जून तक नहीं चलेंगी, सीएम बघेल ने बताई साजिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 मई 2022। कोयला ढुलाई को निर्बाध जारी रखने के लिए रेलवे ने छत्तीसगढ़ से चलने और गुजरने वाली 34 ट्रेनों का निरस्तीकरण एक माह तक बढ़ा दिया है। अब 24 जून तक इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर