सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारनटीन, ट्वीट कर दी जानकारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 27 मार्च 2021। सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्विटर पर शनिवार की सुबह जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं लगातार टेस्ट करवा रहा था, साथ ही सारे दिशा-निर्देशों का पालन भी कर रहा था हालांकि हल्के लक्षणों के साथ मुझे पॉजिटिव पाया गया है। घर में अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन भी कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अमल कर रहा हूं। मेरा और विभिन्न देशों में लोगों का ख्याल रख रहे तमाम स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद भी करना चाहता हूं।’

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में लिया था भाग

सचिन ने हाल में ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था और अपनी कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स की टीम को खिताब जिताया था। फाइनल मैच में श्रीलंका को हार का मुंह देखना पड़ा था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए इस टूर्नामेंट में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहीद वीर नारायण स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। फैंस स्टेडियम में बिना मास्क के ही पहुंच रहे थे।

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक मामले

सचिन के गृहराज्य महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे में ही सूबे में 36 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,37,735 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राजधानी मुंबई में दिनभर में संक्रमण के 5,515 नए मामले सामने आए। राज्य में 17,019 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 23,00,056 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,82,451 है।

28 मार्च से नाइट कर्फ्यू

राज्य सरकार ने संक्रमण की कड़ी तोड़ने के उद्देश्य से 28 मार्च से रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना रोकने योगी सरकार की नई योजना: उत्तर प्रदेश में अब दोगुना किया जाएगा टीकाकरण, नए निजी अस्पताल भी अभियान में होंगे शामिल

शेयर करे1 अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगो को लगेगी वैक्सीन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 27 मार्च 2021। दूसरे राज्यों की तरह यूपी में भी कोरोना के तेजी से बढ़ते केसों के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश में टीकाकरण अभियान को और तेज करने का निर्णय किया है। इसके […]

You May Like

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया....|....पुणे को मिली मेट्रो की नई सौगात....|....एवरेस्ट बेस कैंप पर आपस में टकराए हेलीकॉप्टर....|....समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य....|....पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी....|....कोंडागांव में पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार....|....गृहमंत्री अमित शाह राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मान....|....यूट्यूब पर देखकर जांघ पर लगाया इंजेक्शन, चली गई जान....|....देश में हर साल दो को मिलेंगे 12-12 लाख की वीर भारत फैलोशिप....|....1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क की 60% सीटें खाली