चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 मई 2024। गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ शुक्रवार को जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गिल की अगुवाई में गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से मात दी। चिंता की बात यह है कि सीएसके की इस हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनकी हार से चार टीमों की सोई हुई किस्मत एक बार फिर जाग उठी है। इस सीजन चेन्नई के दो और मुकाबले बचे हैं। इनमें अगर गायकवाड़ की टीम एक भी मैच हारती है तो उन पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

इन टीमों को मिला फायदा
हार के बावजूद चेन्नई फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी है। टीम के खाते में 12 अंक हैं और उनका नेट रनरेट +0.491 है। सीएसके की हार से दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की सोई हुई किस्मत जाग उठी है। चारों टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। वहीं, अंक तालिका में शीर्ष पर कोलकाता का कब्जा है। आज उनका सामना मुंबई से होगा। अगर इस मैच में केकेआर मुंबई को मात देने में कामयाब होती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर राजस्थान और हैदराबाद हैं। 

आरसीबी-गुजरात के पास बाजी मारने का मौका
गुजरात से मिली हार के बाद सीएसके अगर अपने अगले दोनों मैच जीतती है तो 16 अंक तक पहुंच जाएगी। वहीं, दिल्ली और लखनऊ के पास भी इतने ही अंकों तक पहुंचने का मौका है। लीग स्टेज पर दोनों टीमें एक मैच में आमने-सामने होंगी। ऐसे में तय है कि कोई एक टीम 16 अंकों तक पहुंच पाएगी। आगामी मुकाबलों में अगर चेन्नई, दिल्ली और लखनऊ के साथ कुछ भी बुरा घटता है तो आरसीबी और गुजरात बाजी मार सकती हैं।

गुजरात को अगले दो मैचों में दर्ज करनी होगी
इस स्थिति में नेट रनरेट के आधार पर टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिलेगा। शीर्ष 4 को छोड़कर नटे रनरेट के मामले में गुजरात काफी मजबूत नजर आ रही है। 10 अंक और -1.063 के नेट रनरेट के साथ टीम आठवें पायदान पर हैं। कोलकाता और हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनके पास इसे सुधारने का मौका होगा।  

Leave a Reply

Next Post

टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 मई 2024। प्रवर्तन निदेशालय ने रियल एस्टेट समूह मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में नवी मुंबई में स्थित 52.73 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप, […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान