गुजराती में आदि शंकराचार्य की ग्रंथावली का विमोचन, शाह बोले- स्थापित की भारत की ज्ञान परंपरा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 जनवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने भारतीय पहचान को स्थापित किया और यह सुनिश्चित किया कि सनातन धर्म का ध्वज सभी दिशाओं में बुलंद रहे। शाह ने बृहस्पतिवार को गुजराती में शंकराचार्य की ग्रंथावली का विमोचन करने के बाद एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अद्वैत वेदांत के 8वीं सदी के विद्वान की 15 संस्करण में प्रकाशित पूरी रचनाएं गुजरात के युवाओं को उन्हें समझने में मदद करेंगी और उनके जीवन और काम पर असर डालेंगी। उन्होंने कहा कि उस समय के समाज में मौजूद सभी सवालों के जवाब आपको इन ग्रंथों में मिलेंगे।

‘शंकराचार्य सनातन धर्म का ध्वज चारों दिशाओं में ऊंचा रखा’
शंकराचार्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग इतने कम जीवन में इतना कुछ कर पाते हैं। शंकराचार्य ने पूरे देश में पैदल यात्रा की और एक तरह से उन्होंने चलती-फिरती यूनिवर्सिटी की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने सिर्फ यात्रा ही नहीं की, बल्कि उन्होंने भारत की पहचान बनाई, चारों दिशाओं में चार मठ बनाए, ज्ञान के केंद्र स्थापित किए और यह सुनिश्चित किया कि सनातन धर्म का ध्वज चारों दिशाओं में ऊंचा रखा।

उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य के मठ सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं बने, बल्कि उन्होंने वेदों का वितरण और संरक्षण सुनिश्चित किया, ताकि ज्ञान की परंपरा स्थायी रूप से संरक्षित और प्रसारित हो। उन्होंने यह भी कहा कि अपने जीवनकाल में आदिशंकराचार्य ने बौद्ध, जैन, कपालिक और तांत्रिक परंपराओं के उदय के बीच सनातन धर्म से जुड़े प्रश्नों और शंकाओं का तार्किक उत्तर दिया। उन्होंने कहा आदि शंकराचार्य ने केवल विचार नहीं दिए, बल्कि भारत को विचारों का संलयन, ज्ञान का स्वरूप और मोक्ष का मार्ग भी दिखाया।

Leave a Reply

Next Post

'भारत ने अपनी विविधता को बनाया लोकतंत्र की ताकत', कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की ताकत बनाया है। दुनिया के सामने यह भी साबित किया कि लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रक्रियाएं कैसे लोकतंत्र को स्थिरता, गति और स्तर, तीनों दे सकती हैं। संविधान सदन […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट