पंचतत्व में विलीन हुए नक्सली हमले में शहीद भुआर्य : विधायक समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भानुप्रतापपुर 19 फरवरी 2024। बीजापुर नक्सली हमले में शहीद कंपनी कमांडर तिजउराम भुआर्य को आज हजारों नाम आंखों ने अंतिम विदाई दी. गृह ग्राम हॉटकोंदल में शहीद तिजउराम का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें अंचल के हजारों लोग शामिल हुए. स्कूली बच्चों से लेकर विधायक सावित्री मंडावी समेत कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी सभी अंतिम संस्कार में शामिलए हुए। कांकेर जिले के ग्राम हाटकोंदल में शहीद भुआर्य को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला सहित पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवान को कंधा दिया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा यह छत्तीसगढ़ के जवानों के साथ ही अंचल के लिए और उसके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती. मैं शासन से अनुरोध करूंगी कि उनके परिवार को जो भी मदद हो सके शीघ्र प्रदान की जाए।

पुलिस अधीक्षक कांकेर आई के एलसेला ने कहा, शहीद तिजऊ राम भुआर्य की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. नक्सलियों को और जोश के साथ सुरक्षा बल एवं पुलिस इसका जवाब देंगे. शहीद भुआर्य के कंपनी के DSP अगस्तीन दास ने कहा कि वह बड़े मिलनसार और वीर कर्मचारी थे. रोज उनसे मेरी बात होती थी. प्रतिदिन शाम को वह मुझे क्षेत्र की खबरें दिया करते थे. मेरा दुर्भाग्य है कि यह परंपरा कल टूट गई।

शहीद तिजऊ राम भुआर्य के बड़े भाई गंगाराम भुआर्य ने कहा कि मेरे छोटे भाई की शहादत से मुझे एक ऊर्जा मिली है. मैं भी पुलिस में रहते हुए मातृभूमि की सेवा कर रहा हूं. बता दें कि शहीद तिजऊ राम के बड़े भाई गंगाराम भी दंतेवाड़ा में रहकर पुलिस बल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

ग्लोबल स्टार राम चरण और मेगास्टार सलमान खान "ऑपरेशन वेलेंटाइन" का ट्रेलर लॉन्च करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 फरवरी 2024। यह सभी प्रशंसकों के लिए खुशी मनाने का समय है। वरुण तेज और मानुषी छिल्लर स्टारर सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस का ऑपरेशन वेलेंटाइन कल अपना बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च करेगा। तेलुगु ट्रेलर ग्लोबल स्टार राम चरण द्वारा लॉन्च किया जाएगा और हिंदी ट्रेलर […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस