जदयू ने केंद्र सरकार के नौ वर्षों को हर मानक पर बताया फेल, कहा- नौ सालों में नौ वादे भी पूरे नहीं कर पाई भाजपा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 28 मई 2023। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने केंद्र सरकार पर एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रचार के सहारे चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ वर्षों के राज में जनता को कोरे सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव राजीव रंजन ने केंद्र सरकार के नौ वर्षों को हर मानक पर फेल बताया और भाजपा पर एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रचार के सहारे चल रही भाजपा ने नौ वर्षों के राज में जनता को कोरे सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया है। लगातार दो कार्यकाल के बाद भी यह ऐसा एक वादा नहीं बता सकते जिसे इन्होंने ठीक से पूरा किया। इनका पूरा समय योजनाओं का रिबन काटने और उसके फोटोग्राफ प्रचारित करवाने में लगा रह गया है।

“ठगी हुई महसूस कर रही है जनता”
रंजन ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि आज एक तरफ भाजपा के बयानवीर नौ वर्षों की झूठी उपलब्धियां गिना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। अपनी पीठ खुद थपथपा रहे भाजपाइयों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने कितने किसानों की आमदनी दुगनी की है। उन्हें बताना चाहिए कि कौशल विकास मंत्रालय पर सैकड़ों करोड़ रुपए बहाने के बावजूद भारत में कुशल कामगारों की संख्या दो फीसदी क्यों है। जदयू महासचिव ने कहा कि भाजपा ने पेट्रोल डीजल के दाम घटाने का वादा किया था, लेकिन उसे और मंहगा कर 100 रुपए के पार पहुंचा दिया। उन्हें बताना चाहिए कि कच्चे तेल के दामों के कमी के बाद भी उन्होंने पेट्रोल डीजल के दाम क्यों नहीं घटाए।
रंजन ने पूछा कि भाजपा को बताना चाहिए कि उन्होंने विदेशों से कितना काला धन देश में वापस लाया। वह बताएं कि उनके शासन में सिर्फ अदानी-अंबानी की संपत्तियों का ही विकास क्यों हुआ। वह बताएं कि दो करोड़ सालाना रोजगार के वादे के मुताबिक कितने रोजगार दिए गए। मध्यवर्ग की आमदनी क्यों नहीं बढ़ी। उज्ज्वला योजना फेल क्यों हो रही है। वह बताएं कि नमामि गंगे में अरबों रुपए खर्च करने के बाद भी गंगा जी अभी तक साफ़ क्यों नहीं हुई। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वास्तव में मोदी सरकार के नौ साल नाकामी, जनता के साथ धोखेबाजी और जुमलेबाजी के नौ साल हैं। इन वर्षों में सरकार ने सिफर् प्रवर्तन निदेशालय (ईईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जरिये विपक्ष को दबाने, सांप्रदायिक उन्माद फैलाने और जनता को भरमाने का काम किया है। मोदी सरकार के इन नौ सालों में विकास सिर्फ भाजपा के पूंजीपति मित्रों का हुआ है वहीं जनता की हालत और दयनीय हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में चुनावी वादों को पूरा करे कांग्रेस अन्यथा विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे: भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मैंगलुरु 28 मई 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शनिवार को कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लोगों से किए गए अपने पांच ‘गारंटी’ के वादे को पूरा करने में विफल रहती है तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।  […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड