राजभवन कूच की तैयारी, सिविल लाइंस फाटक पर जुटे कांग्रेस नेता, बोले-हम डरने वाले नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 जून 2022। कांग्रेस देश के सभी राज्यों की राजधानी में गुरुवार को राजभवन का घेराव करने जा रही है। इसी के तहत राजस्थान कांग्रेस जयपुर में राजभवन का घेराव करेगी। इससे पहले कांग्रेस नेता सुबह 10 बजे सिविल लाइंस फाटक पर जुटे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजभवन घेराव से पहले सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा। पहले ही सभी नेता और कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे सिविल लाइन फाटक पर एकत्रित होने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि केवल परेशान करने और देश के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं। कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं है। आज पूरे देश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र का विरोध कर रहे हैं।कांग्रेस के राजभवन घेराव को देखते हुए पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक और राजभवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। बैरिकेड्स लगाकर रास्ते रोके गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पिछले दो दिन से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे कांग्रेस के अधिकांश मंत्री-विधायक बुधवार रात जयपुर लौट आए थे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बुधवार रात दिल्ली से सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और राजभवन घेराव की रणनीति पर पार्टी पदाधिकारियों-विधायकों के साथ चर्चा की। शुक्रवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

आगजनी-तोड़फोड़ के बीच 35 ट्रेनें रद्द, 200 अन्य पर भी असर, रेलवे ने कहा- बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 जून 2022। भारतीय सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर खड़ा हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके विरोध में यूपी, बिहार समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी हैं। रेलवे पर भी इसको बुरा असर पड़ रहा […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई