दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- ‘डबल इंजन की सरकार है, विकास संसाधनों की नहीं होगी कमी, सुशासन दिवस पर किसानों को दिया जाएगा 2 साल का बकाया बोनस’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 दिसंबर 2023 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं. माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शीर्ष नेताओं से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि, शपथ के बाद पहली बार प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत सभी से सौजन्य मुलाकात हुई है. केंद्रीय गृह मंत्री को नक्सल घटनाओं से अवगत कराएं है. केंद्रीय गृह मंत्री आश्वस्त किया है कि मजबूती के साथ और आशीर्वाद के साथ लड़ाई लड़ेंगे. हम भयमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का काम करेंगे।

छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का सहयोग कितना रहेगा वाले सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार है. विकास संसाधनों की कमी नहीं होगी. सुशासन दिवस मनाने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपयी की जन्मतिथि है, इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाते है. इस बार छत्तीसगढ़ के 12 लाख किसानों को उनके दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी की लोकसभा चुनाव तैयारियों पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का तंज, कहा- ये सिर्फ चुनाव के लिए बनाते हैं प्रोपेगेंडा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों को लेकर कहा कि इनके पास कुछ बचा नहीं है. ये सिर्फ चुनाव के लिए प्रोपेगेंडा बनाते हैं. उनके पास राम मंदिर के […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'